KAIMGANJ NEWS बदलते वक्त के साथ ही अब नहीं सुनाई पड़ रहे ढोलक की थाप पर होली पर्व के लोकगीत

IMG 20250312 WA0385

KAIMGANJ-NEWS नहीं रहा वह अपनापन भरा सौहार्द इसी लिए गायब होती जा रही होली की रंगत भरी रौनक
कायमगंज / फर्रुखाबाद
होली का त्यौहार हो और खुशी भरा माहौल ना दिखाई दे तो पर्व की रंगत भरी रौनक तो फीकी ही लगने लगती है । होली त्यौहार की उमंग ही कुछ समय पहले हर किसी के मुख मंडल पर अलग ही दिखाई देती थी । आखत की बेला आने का हरकोई बेसब्री से इंतजार करता था ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

इतना ही नहीं इससे लगभग एक पखवाड़ा पहले से ही प्रत्येक गांव की खास जगह तथा चौपालों पर शाम से ही होली के लोकगीत गाकर होली गायक मस्ती में आ जाते थे । ढोलक की थापों पर ग्रामीण परिवेश में ऊँची एवं बुलंद आवाज के साथ सुरीले अंदाज में होने वाले गायन का ग्रामीण बड़ी संख्या में चौपालों पर एकत्र हो भरपूर आनंद ले आनंदित होते थे । हर रोज शाम ढले सजने वाली होली गीत की महिफिलों में पूरे प्रेम आपसी भाई चारे तथा सौहार्द के वातावरण में लोग भजन कीर्तन की तर्ज पर होली गीत गाने एवं सुनने के लिए एक – दूसरे गांव से भी आते थे । पूरी प्रतिस्पर्धा किन्तु कहीं पर भी किसी तरह का दुर्भाव नहीं होता था । एक टोली निर्गुणी तर्ज पर होली गीत गाकर सामने वाली दूसरी होली गीत गाने वाली टोली से उसका जबाव मांगती थी । इस प्रकार कहीं इतिहास पर तो कहीं रामायण और महाभारत अथवा दूसरे धार्मिक एवं सांस्कृतिक ग्रंथों से उदाहरण के तौर पर सामाजिक सरोकार की प्रेरणा देने वाले होली गीत सुनाकर लोक गीत कला प्रेमी समाज को सुन्दरता के साथ सजग बनाए रखने की अद्भुत कला को जीवंत बनाए रखते थे । अवरत चलता रहा यह मनोरम सिलसिला बदलते बक्त के साथ अब थम सा गया है । अब ना तो कहीं होली गीत की महफिलें सजती हैं । और ना हीं ढोलक आदि पारंपरिक वाद्य यंत्रों की स्फूर्ति देने वाली थापों के साथ मनमोहक अंदाज भरी ध्वनि सुनाई पड़ रही है । पूरी तरह सूनापन ही दिखाई दे रहा है । संभवतः इसका यही कारण है कि बदलते परिवेश में लोग जहां अपनी सांस्कृतिक धरोहर रूपी परंपरा को भुलाते जा रहे हैं । वहीं आपसी प्रेम भाई चारा एवं सौहार्द का ताना बाना भी धीरे – धीरे क्षीण होता जा रहा है । नहीं तो गिरधारीलाल के साथ मियां गफूर चचा जैसे कभी पहले एक साथ होली की महिफिल में एक दूसरे के साथ स्वर मिलाते दिखाई देते रहे आज क्यों नजर नहीं आते । इतना ही नहीं चचा गफूर का बात तो अलग है खुद वे लोग जो होली जैसे उमंग व उल्लास भरे पावन होली के त्यौहार पर एक साथ होने चाहिए , वह भी नजर नहीं आ रहे हैं । ऐशी स्थिति में होली की रंगत फीकी ही पड़ती जा रही है । ईश्वर क्या फिर वह समय जो खुशियों भरा था – उसी उमंग भरे अंदाज में लौटकर आयेगा अथवा नहीं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes