KAIMGANJ NEWS अनियंत्रित तेज रफ्तार कार पलटी दो युवकों की मौत तीसरा साथी गंभीर घायल

Picsart 25 03 16 13 18 33 177

KAIMGANJ NEWS- दोनों मृतक अपने परिवार के इकलौते बेटे थे
कायमगंज / फर्रुखाबाद
यह दुखद घटना थाना कंपिल एवं पटियाली थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बगराई के पास स्थित गौशाला के निकट घटित हुई । जहां तेजरफ्तार अनियंत्रित कार पलट कर सड़क किनारे खड्ड में गिरने से कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।

Picsart 25 03 16 13 20 38 406

इनमें से दो युवा छात्रों की दुखद मौत हो गई । वहीं उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि दोनों मृतक अपने – अपने परिवार के इकलौते चिराग थे । जिनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है । जानकारी के अनुसार जनपद एटा के मयूर विहार पीपल अड्डा निवासी सौरभ तोमर का 18 वर्षीय पुत्र सक्षम तोमर शनिवार को अपनी ननिहाल थाना सिकंदरपुर वैश्य के बड़ौला गांव में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने आया था। रविवार को सक्षम अपने मामा के बेटे 20 बर्षीय प्रांजल राठौर पुत्र पंकज राठौर तथा23 बर्षीय अनमोल राठौर पुत्र बंटी राठौर के साथ कार से कंपिल क्षेत्र के गांव गुजरपुर जा रहे थे। यहां वे अपने स्वर्गीय बाबा शिवराज सिंह के निधन पर होली पर शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वे कार से जिला कासगंज थाना पटियाला एवं कंपिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बगराई के पास पहुंचे । वैसे ही अनियंत्रित कार वहां स्थित गौशाला के पास पलट कर सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरी ।

Picsart 25 03 16 13 21 32 594
इनसेट : –
हादसा देख कार में फसे सभी को ग्रामीणों ने निकाला बाहर
कायमगंज : –
अचानक पलटी कार का हादसा देख वहां मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए । ग्रामीणों ने कार में से तीनों युवाओं को बाहर निकाला । घटना की सूचना मिलते ही एसओ कंपिल विश्वनाथ आर्या, एसआई प्रमोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से गंभीर रूप से घायल सक्षम और प्रांजल को एसआई अपनी निजी कार से अस्पताल लेकर पहुंची ।, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे घायल अनमोल को परिजन यहां से उपचार के लिए फर्रुखाबाद लेकर चले गए । जिसकी हालत गंभीर बनी हुई थी ।

इनसेट : –
इकलौते बेटों की मौत से परिवारीजन हो रहे बेहाल
कायमगंज : –
इस दुखद कष्टदायी दुर्घटना से दोनों मृतकों के परिवारों पर तो मानो दुखों का पहाड़ जैसा टूट पड़ा है । परिजन रो – रो कर बेहाल हो रहे हैं । वहीं पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया है । मृतक सक्षम की मां रश्मी और प्रांजल की मां विजयराज लक्ष्मी सहित परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं । परिजनों ने बताया कि मृतक प्रांजल कक्षा 12 का छात्र था और कानपुर में पढ़ाई कर रहा था। वहीं, सक्षम एटा में कक्षा 11 का छात्र था। परिजनों ने बताया कि सक्षम और प्रांजल अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes