Kaimganj news –अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन में प्रस्तुत मनोहारी सावन झूला कार्यक्रम के साथ महिलाओं को वितरित की गई सिलाई मशीनें

Picsart 23 09 03 21 10 42 067

Kaimganj news–कायमगंज/फर्रूखाबाद 3सितम्बर2023
कायमगंज नगर के सीपी गेस्ट हाउस में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से सावन झूला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Picsart 23 09 03 21 13 59 858

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविकांत गर्ग, बहराइच की विधायक व पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक डा. मिथलेश अग्रवाल, समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, डा. नीरज बोरा, जय अग्रवाल, रितु अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत हुआ।

Picsart 23 09 03 21 12 24 980

सावन झूला कार्यक्रम के तहत सीपी स्कूल की नर्सरी विंग के नौनिहालों ने मधुवन में राधिका नाचे रे, श्रीराम शिक्षा सदन के बच्चों ने गोरे- गोरे हाथों में मेंहदी, शकुन्तला देवी इंटर कालेज के छात्राओं ने बरसो रे मेघा मेघा, मां गायत्री विद्या पीठ के बच्चों ने मीठे रस से भरी ओ राधा रानी, सीपी विद्या निकेतन के बच्चों ने मनहारी का वेष बनाया, मै तोसे बोलू न, बालिका उच्चतर विद्यालय. मेरी चाहत के सावन में, सीपीआई के बच्चों ने रास लीला, अबके बरस, एसडी कालेज अंग्रेजी माध्यम के बच्चों ने कैसे खेलन जायो रे, डा. रामनारायन डिग्री कालेज के बच्चो ने आया सावन बड़ा मन भावन, एसडी डिग्री कालेज की छात्राओ ने राधा के संग आज रास रचे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

Picsart 23 08 14 13 38 02 524 1

जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में संस्था के अन्य प्रांतो से आए जिलाध्यक्ष व अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, फेडरेशन के जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र, संजीव अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, अवनीश कौशल, मुकेश गुप्ता, सुमन अग्रवाल, रजनी गोयल, नेहा कोठीवाल, ब्रजेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, पवन गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, निशांत गुप्ता, महेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, प्रहलाद नारायण अग्रवाल, नीरा मित्तल, अनिल वाष्र्णेय,अरविंद्र गुप्ता, आनंद गुप्ता, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Picsart 23 08 09 13 17 49 105

मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री डा. अजय गुप्ता व प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी ने किया।
इनसेट:-
मेधावी दिव्यांग राधिका को दिया लैपटाप
कायमगंज,3सितम्बर
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन में लखनऊ के एक सदस्य की पुत्री राधिका गुप्ता भी पहुंची। वह दिव्यांग है लेकिन पढ़ाई में बेहद होनहार है। उसने 95 फीसदी अंक से परीक्षा पास की थी। उच्च स्तरीय शिक्षा में आर्थिक समस्या आ रही है। इस पर संस्था ने मदद का भरोसा दिया और सम्मानित कर लैपटाप भी दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes