Kaimganj news –कायमगंज पुलगालिब पुलिया के पास स्थित अवैध संचालित अस्पताल में भर्ती करने के दौरान प्रसूता ने सड़क पर जना बच्चा

Picsart 23 07 04 21 20 12 550

Kaimganj news –कायमगंज,फर्रुखाबाद
थाना कंपिल क्षेत्र की प्रसूता ने सड़क किनारे दुकान की पटिया पर बच्ची को जन्म दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों एवं दूसरे अस्पताल की दाई ने मौके पर पहुंच कर महिला तथा बच्चे का नाल कांटा। इसके बाद महिला के परिजन बिना अस्पताल में भर्ती कराए घर वापस लौट गए।
कंपिल क्षेत्र के गांव तिहैया मिलकिया निवासी आशा पत्नी रामसरन को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन कंपिल सीएचसी लेकर पहुचे। जहां से उसे कायमगंज के लिए भेज दिया गया। वह आशा बहु के साथ टेम्पों में सवार होकर पुलगालिब पर पहुंची।जहां महिला को एक नर्सिंग होम में भर्ती करने के लिए ले जाया जा रहा था तभी महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजन घबरा गए। वही पास में स्थित दुकान की पटिया पर उसे लिटा लिया गया। कुछ ही देर में प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया। इसी बीच आशा बहु खिसक गई। परिजनों ने पड़ोस स्थित एक नर्सिम होम से महिला कर्मी को बुलाया। जहां उसने बच्ची की नाल काटी। तब कहीं जाकर महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया गया है कि प्रसूता महिला को कंपिल सी एक सी से कायमगंज के लिए भेजा गया था। महिला के साथ क्षेत्रीय आशा बहू ने कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती ना कराकर महिला के परिजनों को पहले पुतला कर पुलगालीव स्थित एक अवैध संचालित अस्पताल में भर्ती करने के लिए ले जा रही थी। इसी बीच महिला ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। इसके बाद परिजन महिला को घर ले गए। परिजनों ने बताया यह प्रसूता का तीसरा बच्चा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes