Kaimganj news –किसान नेताओं ने पंचायत में मिलावटी खाद्य पदार्थो पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा ,करेंगे ब़ड़ा आंदोलन

Picsart 23 07 05 06 59 39 008

Kaimganj news–कायमगंज फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज के गांव झब्बूपुर में किसान नेताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। पंचायत में मिलावटी खाद्य पदार्थो पर नाराजगी जाहिर की और कहा यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ब़ड़ा आंदोलन करेंगे।
कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव झब्बूपुर स्थित किसान नेता प्रताप सिंह गंगवार के निवास पर भाकियू भानू गुट की एक पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में किसान नेताओं ने कहा फर्रुखाबाद कुछ डेरी प्रोडक्ट में मिलावट की जा रही है। खाद्य पदार्थो में भी मिलावट की जा रही है। सीरे से बना गुड़ बेहद हानिकारक है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऐसे लोगो पर कार्रवाई करे। कई बार एसडीएम को ज्ञापन भी दिया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। खाद्य विभाग भी आंखे मूंदे है। किसान नेताओं ने कहा यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसान पंचायत में किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना, रागिब हुसैन, नरेन्द्र सोमवंशी, रामवीर, विनीत कुमार, शिवराज शाक्य आदि किसान नेता मौजूद रहे।

इनसेट
किसानों ने मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कायमगंज, फर्रुखाबाद
भाकियू ने तहसील पहुंच कर कई समस्याओ से तहसीलदार को अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा।किसान नेताओं ने कहा पीएम किसान सम्मान निधि में अभी भी 20 फीसदी किसान वंचित है। वही शासन प्रशासन में बैठे कई अधिकारी सरकार की छवि धूमिल कर रहे है।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के एक दर्जन पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहां किसान नेताओं ने कहा शासन प्रशासन में बैठे कई अधिकारी सरकार की छवि धूमिल कर रहे है। जबकि पीएम नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते है। उन्होंने कहा कि आवारा मवेशियों के कारण बेहद परेशानी हो रही हंै। किसान परेशान है। इन्हे पकड़वा कर आश्रय स्थल भेजा जाए। किसान नेताओं ने कहा उनकी फसल नष्ट हुई है। उनका कर्ज माफ किया जाए। सभी रेलगाड़ियों में साधारण डिब्बे लगवाए जाए। वरिष्ठ नागरिकों को पहले ही तरह किराए में छूट दी जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से अब तक करीब 20 फीसदी किसान बंचित है। इसे अधिकारियों द्वारा सही कराया जाए। किसान नेताओं ने कहा मंडी समिति मंे जो किसानों के लिए टीनशेड लगवाए गए है। उन्हे खाली कराए जाए। उन्होनंे कहा यह मामले राष्ट्रीय पंचायत में भी उठाए जाएगे। पंचायत में टेªन से एक दल जाएगा। जो बिना टिकट होगा। उसे रोका न जाए। इस मौके पर उन्होंने एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौपा। ज्ञापन के दौरान किसान नेता डा. प्रेमचंद्र सक्सेना, हरिलाल सिंह राजपूत, अवनीश शाक्य, मोतीलाल शाक्य, जयदेव, सुनीता आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes