Kaimganj news –लखनऊ से प्रसारित सेरेमनी प्रसारण लाइव प्रसारण देखा

Picsart 24 02 19 17 22 12 945

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद19 फरवरी 2024
लखनऊ में हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का तहसील में विधायक, व्यापारी व भाजपा नेताओं ने लाइव प्रसारण देखा। इस मौके पर विधायक ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित बस्तुओ को देख किया उत्साहबर्धन किया।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के आयोजन के बाद लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 2024 के आयोजन का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से तहसील सभागार में विधायक डा. सुरभि, भाजपा नेताओं व व्यापारियों ने देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना गया। इससे पहले विधायक ने एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा के साथ तहसील सभागार में लगे स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित बस्तुआंेे के स्टाल पर पहुंच कर अवलोकन किया। उन्होंने एक एक कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात की जिसमें शमसाबाद के कुईयाधीर की दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की अशोक कुमारी ने बताया जैविक गुड़ बनाकर डिब्बे में पैक कर बिक्री करती है। रुटौल की कालिका महिला स्वयं सहायता समूह की रूचि ने जूट के बने बैग व चप्पल, जोगपुर कुंबरपुर खास की शिव बाबा महिला स्वयं सहायता समूह की गीता ने पैकिंग शहद, भटासा के गोपाल महिला स्वयं सहायता समूह ने रंगीन दीया व मटकी के बारे में बताया। इस मौके पर तहसील प्रशासन की ओर से विधायक, चेयरमैन, ब्लाक प्रमुख, भाजपा व व्यापारी नेताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक, भाजपा नेता व व्यापारियों ने अपने बिचार रखे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, चेयरमैन डा. शरद गंगवार, विधायक पति अजीत गंगवार, ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे, रेवन्यू बार एसोशिएसन अध्यक्ष विशेस्वर दयाल, भाजपा नेता जय गंगवार, अवनीश चतुर्वेदी, आदेश अग्निहोत्री, व्यापारी नेता शंभू दयाल कौशल, पवन गुप्ता, पुखराज डागा, मनोज कौशल, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता,सत्यनारण वर्मा, सुबोध उर्फ मंशाराम गुप्ता, अरुण दुबे, जितेंद्र रस्तोगी, वीरेंद्र राठौर, सागर गुप्ता, रोहित गुप्ता के अलावा नायब तहसीलदार सृजन कुमार, अनवर हुसैन, मनीष बर्मा आदि तहसील कर्मी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes