एक के बाद दूसरा वायरल वीडियो कायमगंज तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी की दिखा रहा असली तस्वीर

1649225396045

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 6 अप्रैल 2022

रिश्वतखोरी तथा भ्रष्टाचार कायमगंज तहसील में कितने बड़े पैमाने पर व्याप्त है। यह बात किसी से छिपी नहीं है, हां कुछ पर्दा पहले जरूर पडा था। लेकिन यह पर्दा भी उस वक्त फास हो गया । जब जिम्मेदार पद पर नियुक्त प्रभारी राजस्व लिपिक/ नायब नाजिर, उप जिलाधिकारी का नाम शामिल करते हुए जरूरतमंद से काम के बदले दो किस्तों में 40 हजार रुपया मांगता हुआ वायरल वीडियो में साफ- साफ देखा और सुना गया। औपचारिकता का निर्वाह करते हुए प्रशासन ने फिलहाल उसे निलंबित करके, यही एसडीएम कार्यालय से संबद्ध कर दिया। जांच के भी आदेश दिए गए हैं । लेकिन जन सामान्य के अनुसार कुछ दिन बाद रिश्वतखोर बाबूजी किसी न किसी प्रकार अपना जुगाड़ बना कर फिर कुर्सी पर आ जाएंगे। इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश तो नहीं लग सकता। यदि अंकुश लगने का भय होता तो इसके तुरंत बाद रिश्वतखोरी का ही दूसरा मामला जो इसके बाद वायरल हुए वीडियो से सामने आ रहा है। शायद उसकी नौबत नहीं आती। लेकिन रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार की गहरी परतें यहां से हटने का नाम नहीं ले रही हैं । यही कारण है कि दूसरे वीडियो में इसी तहसील में कार्यरत डब्ल्यूबीएन रेनू सक्सेना के बिल्कुल पास में बैठा कर्मचारी रिश्वत की मांग करता हुआ साफ-साफ देखा और सुना जा सकता है। इतना ही नहीं मैडम सक्सेना अपने इस कमाऊ कर्मचारी का पक्ष लेते हुए देखी जा रही हैं। वायरल वीडियो में 250 रुपये की जगह 200 देने की पेशकश पर 50_.रूपया और देने की बात इसी के साथ कहीं 500 तो कहीं 800रुपया रिश्वत मांग कर, सीना तान कर वसूल करते हुए, कारनामे साफ तौर पर रोज सामने आ रहे हैं। इस तरह यह दो वायरल वीडियो तो मात्र वानगी हैं। रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार इस तहसील में कर्मचारियों के लिए शिष्टाचार बन चुका है। यह भ्रष्टाचार उत्तर प्रदेश की जनप्रिय योगी सरकार रोकने के लिए क्या पंजाब सरकार की तरह कोई ठोस उपाय तलाशने का प्रयास करेगी अथवा उसकी लोकप्रियता को बदनाम करने वाले यह कर्मचारी अपनी मनमानी करते रहेंगे। यह पहेली सुलझने की प्रतीक्षा में दिन पर दिन उलझी हुई एक यक्ष प्रश्न बनकर रह गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes