shamshabad news–दुकानदार को बंधक बनाकर शातिर चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

Picsart 23 10 28 20 57 54 380

Shamshabad news–शमशाबाद /फर्रुखाबाद 28 अक्टूबर 2023।

शमशाबाद क्षेत्र में आज कल अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद है । चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर शायद पुलिस गस्त व्यवस्था को तार तार ही नही कर रहे बल्कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर मुहल्ले के लोगो में दहसत का कारण बने हुए है । थाना क्षेत्र के अंतर्गत मामला होने के बाबजूद अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं । मालूम रहे नगर में ही स्थित मोहल्ला चौहट्टा जहा स्थित एक प्राचीन विश्वेश्वर महादेव भूतेश्वर नाथ मंदिर जहा अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर मंदिर से हजारों की कीमत के छोटे-बड़े पीतल के घंटे चोरी कर लिए । घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह के वक्त मोहल्ले के श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे । शमशाबाद थाना पुलिस उक्त चोरी की घटना का खुलासा भी नहीं कर सकी थी कि तब तक अज्ञात चोरों ने एक बार फिर थाना पुलिस को चकमा देकर एक परचून विक्रेता की दुकान से हजारों की नगदी पार कर दी। घटना के संबंध में बताया गया है नगर के मोहल्ला दलमीर खा निवासी प्रोविजन स्टोर स्वामी वेदराम पुत्र किशोरी लाल की ब्लॉक रोड स्थित मंदिर के निकट प्रोविजन स्टोर की दुकान है । प्रोविजन स्टोर स्वामी परिवार में होने वाले नामकरण संस्कार के कार्यक्रम में व्यस्त था । भोजन के बाद सभी लोग अपने-अपने घरों में जाकर सो गए । बताते हैं मध्य रात्रि के करीब नगर के ही मोहल्ला ताड़ वाली हवेली निवासी आरोपी अंकित पुत्र आदेश भी कार्यक्रम में मौजूद था । आरोप है कि आरोपी ने किसी तरह प्रोविजन स्टोर स्वामी की घर से दुकान की चाबी हासिल की और बाहर से दरवाजा बंद कर , दुकान का शटर खोला और गोलक में रखी लगभग 25 हजार रुपए की नगदी चाबी सहित फरार हो गया । बताते हैं जिस वक्त आरोपी आदेश कुमार साथियों के साथ भाग रहा था । उसे पड़ोसी दुकानदार उमेश चंद्र वर्मा द्वारा देख लिया गया । जिसकी सूचना पीड़ित प्रोविजन स्टोर स्वामी को दी गई । सूचना के बाद जब प्रोविजन स्टोर स्वामी बाहर निकला तो बाहर से दरवाजा बंद था । किसी तरह दरवाजा खुलवा कर बाहर आया । मोहल्ले के लोगों के सहयोग से आरोपी की खोजबीन की गई । मोहल्ला दलमीर खा के निकट पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया । पीड़ित परचून विक्रेता ने आरोपी पिता -पुत्र तथा साथी आदि के विरुद्ध शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शमसाबाद बलराज भाटी ने बताया मामला शराब पीकर आपसी गाली गलौज तथा मारपीट का है । दुकान से रुपए चुराने की घटना जांच पड़ताल में गलत पाई गई । जांच पड़ताल के लिए जब उन्हें बुलाया गया तो बह नहीं आए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes