वी.ए. द्वितीय की छात्रा नकदी जेवर ले प्रेमी के साथ हुई रफूचक्कर

Facebook Par Hua Pyar

कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 फरवरी 2023

नगर कायमगंज एक मोहल्ले के निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी नगर के ही एक निजी शिक्षण संस्थान वाले कॉलेज में b.a. द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
पिछले दिन 13 फरवरी को रोज की तरह उसकी बेटी पेपर देने कॉलेज गई थी। किंतु शाम तक वापस नहीं लौटी। संभावित स्थानों पर तलाश किया। लेकिन कहीं नहीं मिली। पिता का कहना है कि उसे पता चला कि फर्रुखाबाद नगर का निवासी एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि जाते समय लड़की घर में रखे 50 हजार रुपया नकद तथा अपनी मां के कुछ सोने के जेवर तथा अपने शिक्षा संबंधी कागज आदि लेकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हुई है । लड़की के पिता ने कहा कि फर्रुखाबाद निवासी युवक उसकी लड़की से उसके फोन पर आए दिन बातचीत किया करता था ।तहरीर में पिता ने अपनी बेटी तथा उसके प्रेमी का मोबाइल नंबर अंकित करते हुए इस बात की पुष्टि की है। उसने आशंका जाहिर करते हुए कहा है कि उसकी बेटी को भगा ले जाने वाला व्यक्ति बहुत ही शातिर किस्म का है। इसलिए उसे आशंका है कि कहीं उसकी लड़की के साथ कोई अनहोनी घटना घटित ना हो जाए । उसने पुलिस से लड़की की खोजबीन करने में सहायता करने के साथ ही आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 366 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes