KAIMGANJ NEWS वेमौसम हुई बारिश से आलू व अन्य फसलों को भारी नुकसान

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

KAIMGANJ NEWS – वर्षा के कारण रफ्तार थमीं, बढ़ी सर्दी से ग्रामीण तथा पशु पक्षी हुए बेहाल
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कुछ समय पहले ही दिन और रात लगातार पड़े कोहरे के कारण जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी , वहीं सर्द हवाओं से लोग कांप रहे थे ।

Picsart 26 01 25 14 02 31 149

Picsart 26 01 25 14 03 15 072

लेकिन इसके बाद मैदानी भाग में मौसम साफ हुआ तो धूप खिलने से सभी ने राहत महसूस की, किंतु पिछले दो दिन से मौसम ने फिर करवट बदली आकाश में बादल घुमड़ने लगे , गरज चमक के साथ रह – रहकर आकाश से पानी की बौछारें जमीन पर गिरने लगीं । इसी के साथ अदृश्यता बढ़ी साथ ही एक बार फिर सर्द हवाओं के कारण मौसम काफी ठंडा हो गया है । जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र में खासकर जन सामान्य से लेकर पशु पक्षी तक बेहाल होते दिखाई दे रहे हैं ।

Picsart 26 01 25 14 21 30 248

Picsart 26 01 25 14 03 59 834

इसी के साथ लागत और मेहनत से किसानों ने तैयार की थी आलू की फसल उस पर भी ग्रहण सा लगने लगा है । वर्षा के पानी से आलू की फसल को काफी नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है । इस मौसम में आलू में झुलसा रोग व अन्य फफूंद रोग लगने से आलू की पैदावार बुरी तरह प्रभावित होगी वैसे भी मंडियों में आलू का भाव अच्छा नहीं है ।

IMG 20260124 WA03061

IMG 20260124 WA02661

सफेद हाइब्रिड आलू वमुश्किल 200 से लेकर₹250 पैकेट, वहीं नॉन हाइब्रिड लाल रंग के आलू का भाव लगभग 300 से लेकर₹400 पैकेट बताया जा रहा है । आलू उत्पादक किसानों का कहना है कि कच्ची सीजन में वैसे भी आलू की पैदावार प्रति एकड़ कम ही होती है उस पर भाव अच्छा ना हो तो मेहनत और लागत भी पूरी नहीं हो पाती है, ठीक वैसा ही हाल आलू उत्पादक किसानों का इस समय हो रहा था , तब तक ऊपर से आसमानी आफत के रूप में हो रही वर्षा से पक्की सीजन के आलू को भी खतरा पैदा हो गया है । किसान बताते हैं कि आलू का पौधा वर्षा के पानी से सड़गल कर बर्बाद होता है वही फफूंद रोग लगने से आलू पूरी तरह खराब होकर बहुत कम पैदावार देता है ।

Picsart 26 01 26 05 30 04 587

इस बर्षा के कारण आलू किसान तो परेशान हो ही रहा है उसके माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट झलकने लगी हैं वहीं बेमौसम की इस वर्षा ने सरसों मटर तथा अन्य सब्जी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है । खेतों में खड़ी सरसों की फसल जो लगभग पकने की ओर थी ।अब इस सीलन से उसमें नए कल्ले निकलने लगेंगे जो पुरानी फलियों को बढ़ने से रोकने के साथ ही खुद पैदावार में शून्य होते हैं । कुल मिलाकर इस बेमौसम की वर्षा से लाभ ना के बराबर हो रहा है जबकि हांनि की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes