KAIMGANJ NEWS दो पक्ष आपस में भिड़े – दोनों ने दी पुलिस को तहरीर

Picsart 24 04 17 17 04 59 824

Kwimganj news- एक पक्ष ने महिलाओं के जेवर लूटने – वहीं दूसरे ने खेत में लगे खंबे तोड़ने तथा मारपीट करने का लगाया आरोप
कायमगंज । फर्रुखाबाद 17 अप्रैल 2024
कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर खास में दो पक्ष आपस में भिड़ गए । दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग है ।
रायपुर खास निवासी परवेज उर्फ मल्लू द्वारा दी गई तहरीर में अपने ही गांव के निवासी नईम – नदीम – उवैज . आसिव -अजीम – खलील – साहिल आदि पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपने घर की महिलाओं के साथ एक बारात से वापस लौट रहा था । समय लगभग रात के 8:30 बजे इन सभी लोगों ने घेर कर महिलाओं को खींचना शुरू कर दिया । साथ ही फायरिंग करके महिलाओं के जेवर लूट लिए । वहीं दूसरे पक्ष के नदीम पुत्र जफर अहमद ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसके खेत में सुरक्षा के लिए लगाए गए खम्भे विपक्षियों ने तोड़कर बर्बाद कर दिए थे । मना करने पर गाली गलौज करने लगे थे । इसी खुन्नस में रात समय लगभग 7:30 बजे मेरे विपक्षी जावेद . – नफीस – तौफीक -भल्लू – शीलू -भूरा – शाजेव तथा 20 अज्ञात लोग लाठी डंडों तथा टकोरे आदि से लैस होकर मेरे घर के सामने आकर गाली गलौज करने लगे । मना करने पर इन लोगों ने मेरे सिर में टकोरा मारा । इसी तरह ओवैस के सिर पर भी टकोरा मारकर उन्हें घायल कर दिया और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी है । दोनों पक्षों से दो – दो कुल चार लोग घायल भी बताए गए हैं । दोनों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कह रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes