Kaimganj news- आज कन्याएं ही सभी को दिखाई दे रही पूजनीय
कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 अप्रैल 2024
वैसे तो अक्सर लोगों के द्वारा यही सुना जाता है कि बेटा और बेटी में अंतर ही क्या है । लेकिन वास्तव में देखा जाए तो अधिकांशतः जब परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन की उम्मीद दिखाई देती है तो सभी यही चाहते हैं कि बेटा पैदा हो यह भावना इस बात का प्रमाण है कि आज भी बेटियों को समाज में बेटे के बराबर का दर्जा नहीं मिल पाया है । बस कहने भर को कोई कुछ भी कह ले , लेकिन यह बात हर जगह हर स्तर पर सटीक साबित नहीं होती कि बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है । वास्तव में है तो ऐसा ही – दोनों ही ईश्वर की देन साथ ही माता-पिता की ही संताने होती हैं । पुत्र की कामना रखने वाले केवल और केवल बेटा ही चाहते हैं ।
लेकिन आज का रामनवमी का उत्सव इस बात का प्रमाण है कि बेटियों का भी अपना महत्व है । समाज में उनका सम्मानजनक स्थान है और ऐसा होना भी चाहिए । दोनों को विकास का समान अवसर मिलना चाहिए । इसी भावना से राष्ट्र और समाज दोनों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है । आज बेटियों की ही चारों तरफ चाह दिखाई दे रही है । सवेरे से लोग घर – घर पर दस्तक दे कन्याओं को आमंत्रित कर रहे हैं । कन्या भोज का कार्यक्रम हर जगह चल रहा है । ऐसे में जरूरत कन्याओं की ही महसूस हो रही है। लोग इधर-उधर भाग रहे हैं, मनौतियां कर रहे हैं हाथ जोड़कर कन्या भोज में शामिल होने के लिए बेटियों को बुला रहे हैं । लेकिन फिर भी कन्याओं का टोटा नजर आ रहा है । हर कोई चाहता है कि पहले उनके यहां कन्याएं पहुंचे तो इन देवियों को भोजन परोस कर अपना व्रत पूर्ण कर लें ।अनुष्ठान पूर्ण करने के लिए जरूरत तो कन्याओं की ही है । आज उन्हीं कन्याओं का टोटा नजर आ रहा है। खैर फिर भी कन्याएं आमंत्रित कर सभी को मान्य परंपराओं के अनुसार दान दक्षिणा देकर उनके चरण स्पर्श करते हुए कन्या भोज के साथ पूरा किया जा रहा है- देवी उपासना तथा रामनवमी का अनुष्ठान l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May