KAIMGANJ NEWS किसानों के दो संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर ट्यूवेल विजली बिल ,कुंभ मेला सहित अन्य मांगों से कराया अवगत

IMG 20250120 073238

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
अखिल भारतीय किसान यूनियन व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारी समस्या समाधान की मांग करते हुए तहसील परिसर में पहुंचे । जहां भाकियू ने मांग करते हुए कहा कि प्रयागराज कुंभ में भगदड़ की जांच कराई जाए । तथा जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए । साथ ही उन्होंने घायलों का बेहतर इलाज कराने की भी मांग की । इसी के साथ किसान संगठन ने कायमगंज, शमसाबाद सीएचसी पर दवाओं का अभाव बताया । जिससे मरीजों को बाहर से दवा लानी पड़ती है। कायमगंज, फैजाबाग पशुचिकित्सालयों में आए बीज को चहेतों को वितरित कर देने का आरोप लगा जांच कराने की मांग की । उन्होंने कहा कि बिजली विभाग का निजीकरण ना कराया जाए। जबकि भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने ट्यूबवेलों के बिजली के बिल माफ करने का वायदा किया था लेकिन अभी तक बिल माफ नहीं हुए है। किसानों के लिए मिट्टी व बालू खनन मुफ्त किया जाए। किसानों को 20 घंटे बिजली दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद भी अधीनस्त कर्मचारी सही से कार्य नहीं कर रहे है। व्यवस्था सुधार कर जांच कराई जाए। प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना को रद्द किया जाए। इस दौरान दोनों किसान संगठनो ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित अलग – अलग ज्ञापन एसडीएम रवींद्र सिंह को सौंपे। ज्ञापन अवसर पर किसान नेता प्रेमचंद्र सक्सेना, सुरेश, रमेशचंद्र, रामनरेश, समर सिंह, गंगाराम, सूरजपाल सिंह, अवधेश कुमार यादव, राजेश सिंह यादव, प्रमोद सिंह, ब्रजेश आदि संगठन पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes