KAIMGANJ NEWS –26 मुकदमों वाला अपराधी भी गिरफ्त में, तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी के जेवरात और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरोह का एक सदस्य पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की घटना में शामिल बदमाश क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर लाइन ऑर्डर सुरजीत सिंह और मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बलवीर सिंह पुलिस बल के साथ सोमवार रात करीब 10:20 बजे अहमदगंज रोड स्थित बुढ़िया पुल के पास पहुंच गए और घेराबंदी कर दी। पुलिस ने मौके से सुनील निवासी हुल्लापुर थाना अल्लागंज जनपद शाहजहांपुर और जयप्रकाश निवासी उस्मानपुर थाना सिकंदरपुर वैश्य जनपद कासगंज को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से पीली धातु का एक हार, चार चूड़ियां, एक झूमर और 2400 रुपये नकद बरामद हुए। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान इनका तीसरा साथी कमलेश निवासी जनपद हरदोई अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। चार महीने पहले दिया था चोरी को अंजाम पूछताछ में आरोपितों ने कबूल किया कि करीब चार माह पहले उन्होंने मोहल्ला कलाखेल मऊरशीदाबाद में शन्दू खां के घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने बताया कि वारदात से पहले उन्होंने इलाके की रेकी की थी। इसके बाद बाइक को फर्रुखाबाद रोड पर दूर खड़ी कर पैदल गांव में दाखिल हुए और सुनसान मकान को निशाना बनाकर ताला तोड़ दिया।
चोरी को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कई घंटों तक केले के बाग में छिपे रहे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। बाद में चोरी किए गए जेवरात और नकदी को तीनों ने आपस में बराबर-बराबर बांट लिया। फरार आरोपी कमलेश के हिस्से में गले का हार और करीब 12 हजार रुपये आए थे।
बंदूक चोरी कर घबरा गए थे चोर
इस चोरी की घटना में चोरों ने घर से एक लाइसेंसी बंदूक भी पार कर दी थी। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि बंदूक चोरी करने के बाद वे डर गए थे। पुलिस की कार्रवाई के भय से उन्होंने अगले ही दिन रात के अंधेरे में वह बंदूक उसी मकान के दरवाजे पर वापस छोड़ दी थी। हालांकि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बंदूक वास्तव में कहां गई।
26 मुकदमों वाला निकला शातिर अपराधी
गिरफ्तार आरोपित सुनील का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ फर्रुखाबाद, हरदोई और शाहजहांपुर के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 26 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और सुनसान घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
क्या बोले प्रभारी निरीक्षक
प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए आरोपित बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके कब्जे से चोरी के जेवरात और नकदी बरामद की गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बदलते मौसम में समर्पण समिति के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से मिली लोगों को राहत,180 मरीजों को मिला उपचार
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद, 17 मार्च 2026 बदलते मौसम के बीच जहां खांसी, जुकाम[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सी०डी० रेशियो कम होने पर डीएम सख्त, बैंकों की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी
Farrukhabad news -सरकारी योजनाओं में ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर भी उठे सवाल, सुधार[...]
Mar
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Lucknow Uttar Pradesh news उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज: गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
Lucknow Uttar Pradesh news लखनऊ / उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज ) उत्तर[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कमालगंज बैठक में भेदभाव के आरोप से हंगामा, दलित प्रधान को झंडारोहण में नहीं बुलाने का आरोप
Farrukhabad news -दलित प्रधान के बेटे ने मंच से उठाए गंभीर सवाल • विद्यालय प्रशासन[...]
Mar
World News
world news 17 दिन की जंग बेनतीजा: ईरान को झुका नहीं पाया अमेरिका, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
World news -हवाई हमलों के बावजूद कायम है तेहरान की ताकत, समुद्री मोर्चे पर टकराव[...]
Mar
DELHI NEWS
Delhi news काबुल में भीषण हवाई हमला: 400 से अधिक की मौत, 250+ घायल; पाकिस्तान–अफगानिस्तान में बढ़ा तनाव
Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- ( द एंड टाइम्स न्यूज ) अफगानिस्तान की[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गरीब द्वारा खरीदी जमीन पर दबंगों ने किया अबैध कब्जा, न्याय के लिए जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंचा पीड़ित की पीड़ा बताने महासंघ
KAIMGANJ NEWS – दलित परिवार की जमीन पर कथित दबंगों का कब्जा, प्रशासन की चुप्पी[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 लागू: – फर्रुखाबाद में ग्रामीण बस सेवा शुरू करने का मौका, 28 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन”
Farrukhabad news-15 से28 सीटों वाली बसों से गांवों को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय से[...]
Mar