Farrukhabad news सी०डी० रेशियो कम होने पर डीएम सख्त, बैंकों की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी

Picsart 26 03 17 17 59 15 671

Farrukhabad news -सरकारी योजनाओं में ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर भी उठे सवाल, सुधार के दिए निर्देश
फर्रूखाबाद, :- 17 मार्च 2026।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRC) एवं जिला सलाहकार समिति (DCC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों के कार्यों, विशेष रूप से सीडी रेशियो (Credit Deposit Ratio) की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान इंडियन बैंक का सीडी रेशियो सबसे कम 16.57 प्रतिशत पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अन्य बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा का 30.86 प्रतिशत, केनरा बैंक का 31.58 प्रतिशत, पंजाब नेशनल बैंक का 35.29 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक का 36.5 प्रतिशत, इंडियन ओवरसीज बैंक का 34.98 प्रतिशत, आईडीबीआई बैंक का 42.65 प्रतिशत तथा बंधन बैंक का 49.65 प्रतिशत सीडी रेशियो दर्ज किया गया।
जिलाधिकारी ने कम सीडी रेशियो वाले बैंकों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि इस संबंध में एसएलबीसी (SLBC) को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में जमा धनराशि के अनुपात में ऋण वितरण बढ़ाना बेहद आवश्यक है, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सके।
बैठक में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं की प्रगति भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को फटकार लगाते हुए योजनाओं के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वरोजगार और विकास योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लाभार्थियों तक ऋण पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, एलडीएम, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes