Delhi news काबुल में भीषण हवाई हमला: 400 से अधिक की मौत, 250+ घायल; पाकिस्तान–अफगानिस्तान में बढ़ा तनाव

Picsart 26 03 17 17 11 57 611

Delhi news साभार :-
नई दिल्ली :- ( द एंड टाइम्स न्यूज )
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात हुए एक भीषण हवाई हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में एक बड़े अस्पताल और नशा मुक्ति केंद्र को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हमला रात करीब 9 बजे उस समय हुआ, जब अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में मरीज और कर्मचारी मौजूद थे। जोरदार विस्फोटों के कारण इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया और कई लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
=हजारों मरीज थे भर्ती =
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जिस नशा मुक्ति केंद्र को निशाना बनाया गया, वह लगभग 2000 बेड की क्षमता वाला बड़ा चिकित्सा संस्थान था। हमले के समय वहां सैकड़ों मरीज इलाज करा रहे थे। धमाकों के बाद आग और धुएं ने हालात को और गंभीर बना दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुट गए। कई एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
*पाकिस्तान ने आरोपों को नकारा*
इस हमले को लेकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विवाद गहरा गया है। अफगान सरकार ने पाकिस्तान की सेना पर नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए इसे “मानवता के खिलाफ अपराध” बताया है।
वहीं, पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसकी कार्रवाई केवल आतंकवादी ठिकानों पर केंद्रित थी और किसी भी नागरिक संस्थान को निशाना नहीं बनाया गया।
*सीमा पर पहले से था तनाव*
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आतंकवादी संगठनों को शरण देने के आरोप लगाते रहे हैं, और हाल के दिनों में सीमावर्ती इलाकों में कई बार सैन्य गतिविधियां देखी गई हैं।
= बढ़ीअंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता =
घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र सहित कई देशों ने गहरी चिंता जताई है और दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात नहीं संभले, तो यह तनाव बड़े क्षेत्रीय संकट का रूप ले सकता है।
फिलहाल, काबुल में राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। यह घटना एक बार फिर संघर्षों के बीच आम नागरिकों की असुरक्षा और त्रासदी को उजागर करती है।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]