KAIMGANJ NEWS – दलित परिवार की जमीन पर कथित दबंगों का कब्जा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल; पैमाइश और कब्जा दिलाने की उठी मांग
कायमगंज / फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद जिले में कानून व्यवस्था और गरीबों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दबंगों की कथित दबंगई के चलते एक गरीब परिवार अपनी ही खरीदी हुई जमीन पर कब्जा नहीं ले पा रहा है। न्याय की उम्मीद में पीड़ित परिवार और समाज के लोग अब जिलाधिकारी के दरवाजे तक पहुंच गए हैं।मामला तहसील कायमगंज क्षेत्र के ग्राम सामाउद्दीनपुर का है। जानकारी के अनुसार ग्राम चांदपुर कच्छ निवासी संजीव कुमार पुत्र सेवाराम और उनके चार भाइयों ने वर्ष 2020 में अपनी मेहनत की कमाई से यहां जमीन खरीदी थी। लेकिन आरोप है कि गांव के ही कुछ प्रभावशाली लोगों ने उस जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया और पीड़ित परिवार को वहां जाने तक नहीं दिया जा रहा। बताया गया है कि पीड़ित परिवार कई महीनों से तहसील और प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया। इस मामले को लेकर अब नवजागृति कठेरिया धानुक समाज महासंघ खुलकर पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आ गया है।
महासंघ के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि सामाउद्दीनपुर निवासी रज्जू, वासिद, नन्हे, हसनैन और वर्तमान प्रधान अजहर कथित रूप से जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। संगठन ने कहा कि यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता है तो यह कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि गरीब और अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। *उन्होंने मांग कर कहा है कि:*
पीड़ित की जमीन की तत्काल पैमाइश कराकर मेड़बंदी कराई जाए,जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराकर पीड़ित परिवार को कब्जा दिलाया जाए,मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए,उन्होंने कहा कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
*अब बड़ा सवाल है कि*
जब एक व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी गई जमीन पर भी कब्जा नहीं ले पा रहा, तो जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। फिलहाल अब निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिल पायेगा ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep