विद्युत करंट से हुई निराश्रित दो गायों की मौत, गौ रक्षकों ने की एसडीओ विद्युत के विरुद्ध कार्यवाही की मांग

Picsart 22 08 05 19 58 15 355

– नगर क्षेत्र में निराश्रित गोवंश की समस्या के लिए नगर पालिका प्रशासन को भी बताया जिम्मेदार
कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 अगस्त 2022
निराश्रित गोवंश की समस्या दिन व दिन लगातार गंभीर होती जा रही है। चाहे कस्बा हो या फिर शहर अथवा गांव, खेत हों या बाग या फिर परती जमीन लगभग हर जगह निराश्रित गोवंश के झुंड विचरण करते हुए देखे जा रहे हैं । गोवंश इतनी बड़ी संख्या में घूम रहे हैं की कड़ी मेहनत और महंगी लागत लगाकर फसल उगाने वाले किसान अपने खेतों की रात दिन रखवाली करने को मजबूर हो रहे हैं। फिर भी मौका पाते ही विचरण करने वाले गोवंश के झुंड उनकी फसलें बर्बाद कर देते हैं। जिससे मेहनतकश अन्नदाता काफी परेशान और आर्थिक तंगी का शिकार होता जा रहा है। ठीक इसी तरह नवीन मंडी समिति परिसर में भी बड़ी संख्या में गोवंश घूमते रहते हैं। इस समस्या के लिए शासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगर पंचायत एवं नगर परिषद के साथ ही अन्य स्थानों पर गौशालाओं की स्थापना कर निराश्रित गोवंश के पालन पोषण के आदेश पहले से ही दे रखे हैं। लेकिन कुछ स्थानों को छोड़कर गौशालाएं वीरान पड़ी है। जिसका कारण उनके संचालन की समुचित व्यवस्था ना होना बताया जा रहा है। उधर जो लोग दूध देते समय तक गाय को पालते हैं और जब दूध देना गाय बंद कर देती है तब वही पशुपालक उस गाय को उसके हाल पर कहीं दूसरे स्थान पर ले जाकर छोड़ देते हैं। धीरे धीरे इसी तरह छोड़ी गई गाय आज बहुत बड़ी संख्या में निराश्रित रूप से घूम रही है । ऐसा ही निराश्रित गोवंश नवीन मंडी समिति कायमगंज में बड़ी संख्या में इस वक्त देखे जा रहे हैं । इन्हीं में से दो गाय मंडी समिति के गेट पर लगे विद्युत पोल के पास खड़ी होकर अपना शरीर पोल से रगड़ने लगी। जहां टूट कर गिरी बंच केबिल का करंट विद्युत पोल तथा सड़क के किनारे भरे कीचड़ युक्त पानी में उतर रहा था । ऐसी स्थिति में उसी समय आये विद्युत प्रवाह से विद्युत का करंट पोल पर उतर गया। साथ ही कीचड़ भरे पानी में भी विद्युत प्रवाह होने लगा ।जिसकी चपेट में आकर दोनों निराश्रित गायों की तड़प तड़प कर दुखद मौत हो गई । बताया जा रहा है कि इसी तरह विद्युत आघात से इससे पहले सेअब तक लगभग 5 निराश्रित गायो की मौत हो चुकी है। अभी हुई गायों की मौत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए गौ रक्षा दल के अध्यक्ष दानवीर सिंह ने उप जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया है कि मंडी समिति के बाहर लगे पोल से उतरे करंट के कारण जिस प्रकार यह घटना हुई है। उसके लिए पूरी तरह एसडीओ विद्युत तथा नगर पालिका प्रशासन जिम्मेदार है।

Picsart 22 08 05 14 47 46 752

उनका तर्क है कि मंडी समिति जैसे स्थान तथा व्यस्त बाईपास मार्ग पर जब विद्युत करंट लगे पोंलो से उतरने लगा है तो ऐसी स्थिति में गाय की मौत के साथ ही किसी भी समय कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में आकर काल के गाल में समा जाएगा ।इस तकनीकी खराबी की जिम्मेदारी विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एसडीओ की बनती है । वे पेट्रोलिंग करा कर ऐसी खराबी को समय से सही कराते रहें। लेकिन वे ऐसा नहीं करते हैं। उसी का परिणाम है कि दो निराश्रित गौ माता तड़प तड़प कर मर गई। इसलिए इस प्रकरण में एसडीओ अपनी जिम्मेदारी से इंकार नहीं कर सकते, साथ ही निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में रखकर उनका पालन पोषण कराने की शासन ने नगर पालिका परिषद कायमगंज को उसके क्षेत्र की जिम्मेदारी दे रखी है। किंतु यहां दोनों ही इस ओर से लापरवाह बने रहते हैं। जैसा तर्क देते हुए गौ रक्षा दल के अध्यक्ष दानवीर सिंह ने इनके विरुद्ध गोवध अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो गौ सेवक तथा करणी सेना एवं बाबा योगी सेना के पदाधिकारी तथा सदस्य गणों के साथ बे आमरण अनशन प्रारंभ कर देंगे ।जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी एसडीओ विद्युत तथा नगर पालिका प्रशासन की ही होगी। ज्ञापन के माध्यम से सूचना पाते ही उप जिलाधिकारी ने मौके पर तहसीलदार को भेजा। जहां पहुंचकर तहसीलदार ने आक्रोशित गौ रक्षा दल अध्यक्ष तथा अन्य लोगों से वार्ता कर सहमति से मृत दोनों गायों के शबों को उचित ढंग से दफन करवा दिया।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सावधान! इस गली में बिछा है ‘मौत का जाल’, शिकायत के बाद भी नहीं जागा विभाग, एक साल में दूसरी गौवंश की मौत

Farrukhabad news –अंबेडकर नगर में करंट की चपेट में आने से सांड की तड़प-तड़प कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS झोलाछाप के फेर में उजड़ गई गोद: चार दिन के बुखार ने ली 14 वर्षीय अनीता की जान, सीएचसी पहुँचते ही पसरा मातम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘एक्शन’: विवाहिता शिवानी के कत्ल का मुख्य आरोपी पति दबोचा, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमनगर में हुई विवाहिता शिवानी की नृशंस हत्या के मामले में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘ऑपरेशन राज’: 40 कैमरों का जाल, 72 घंटे की जद्दोजहद और स्टेशन पर मिल गया ‘जिगर का टुकड़ा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कहते हैं कि अगर पुलिस ठान ले, तो पाताल से भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अबीर-गुलाल की खुशबू में घुला किसान एकता का रंग, होली मिलन में गूंजे भाईचारे के स्वर

KAIMGANJ NEWS –भारतीय किसान मजदूर यूनियन के समारोह में किसानों ने गले मिलकर दी बधाई,[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news DM का ‘सडन सरप्राइज’: शमसाबाद थाने में हड़कंप, फाइलों से मालखाने तक की कड़ी जांच

Farrukhabad news – हर पटल का निरीक्षण कर मिलीं खामियों पर कड़े तेवर के साथ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS घने कोहरे की चादर में लिपटा कायमगंज क्षेत्र, सड़क और रेल यातायात पर पड़ा असर

KAIMGANJ NEWS – घना कोहरा देख लोगों ने कहा कि आज तो ऐशा लग रहा[...]

World News

world news लेबनान में इस्राइल का ‘खौफनाक’ वार: आसमान से बरसी रसायनिक आग, हड्डियों तक को गला देने वाला केमिकल इस्तेमाल!

World news–​ह्यूमन राइट्स वॉच का सनसनीखेज दावा: रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना; अंतरराष्ट्रीय कानूनों की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes