एक साथ शिक्षक परिवार में हुई दो मौतें, शोकाकुल परिवार को ढांढस बधांने बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षक

Picsart 22 12 29 18 52 03 141

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 29 दिसंबर 2022
वैसे तो मृत्यु ही जीवन का असली सत्य है। किंतु फिर भी मृत्यु होने पर मृतक के परिवार एवं परिजन स्वजन तथा अन्य लोग इस दुख की घड़ी में दुखी अवश्य होते हैं। क्योंकि यही संसार का अपनत्व युक्त भाव है। लेकिन फिर भी जीवन के अंतिम पड़ाव पर आने वाली मृत्यु को टाला नहीं जा सकता । आज एक ही दिन में दो मौतों से परिवार में टूटा दुख का पहाड़ – गत दिवस उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल की 92 वर्षीय माता प्रेमलता की शाम 6.30 बजे हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना पाकर बीमार चल रहे उनके 66 वर्षीय बहनोई सर्वेश कुमार मिश्र का रात 11.30 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। एक साथ दो लोगों की मृत्यु होने से परिवार में टूटा दुःख का पहाड़। प्रेमलता अपने पीछे तीन पुत्रों और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ ग‌ईं । जबकि सर्वेश मिश्र दो बेटे और दो बेटियां । उनका बड़ा बेटा शमसाबाद में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है। दोनों लोगों का अंतिम संस्कार पांचाल घाट पर किया गया। एक साथ दो- दो लोगों की मृत्यु की सूचना पाकर फर्रुखाबाद के अलावा शाहजहांपुर, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी,एटा कासगंज से बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम दर्शन किए । इसी के साथ अन्य जनपदों एवं फर्रुखाबाद के शिक्षकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर इस दुख की घड़ी में शिक्षक परिवार को सांत्वना देकर मृतकों की आत्मा शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की । गंगा पावन तट पर एक साथ दो चिताओं में लगी आग के समय माहौल काफी गमगीन दिखाई दे रहा था।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes