ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल एक की हालत गंभीर

Picsart 22 06 29 18 36 51 416

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 29 जून 20-22

ट्रेक्टर एवं बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि थाना मऊदरवाजा, फर्रुखाबाद के गांव पट्टी सिकंदरपुर निवासी आदेश पुत्र आशाराम उम्र 23 वर्ष तथा इसी गांव के ही रामनाथ पुत्र ललिता प्रसाद बाइक पर सवार होकर कायमगंज के किसी गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वह कायमगंज स्थित पुलिया पुल गालिब के निकट पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे। तभी सामने से आ रहे मिनी ट्रैक्टर चालक ने उसके जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने प्राथमिक उपचार देकर आदेश को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। वही रामनाथ को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिया और थाने ले गई। बताया गया कि बाइक सवार घायलों के पीछे ट्रैक्टर सवारियां भरकर कहीं से किसी बच्चे का मुंडन संस्कार कराने ले जाया जा रहा था। किंतु दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया । पुलिस ने बताया कि घायलों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी । ट्रैक्टर गुरु बिल्डिंग मटेरियल का बताया जा रहा है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes