– रक्षाबंधन त्यौहार पर इलाहाबाद से मृतक अपने दोस्त के साथ कायमगंज अपने घर आ रहा था
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 10 अगस्त 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव चौखड़ा मजरा कुआं खेड़ा निवासी 32 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र रामसनेही इलाहाबाद में रहकर अपने परिवार की गुजर-बसर के लिए कपड़ों की सिलाई का काम करता था।

अस्पताल में भर्ती घायल युवक
काफी लंबे समय के बाद वह जनपद भदोही थाना व कस्बा बिशुनपुर निवासी 30 वर्षीय अपने दोस्त सोनू पुत्र शाहिद के साथ इलाहाबाद से ट्रेन द्वारा अपने गांव आने के लिए कायमगंज रेलवे स्टेशन पर आकर उतरा था। यहां से उसने अपने गांव चौखड़ा के लिए अपने भाई मुकेश को फोन करके स्टेशन आने को कहा ,सूचना मिलने पर मुकेश अपने भाई तथा उसके दोस्त को लेने रेलवे स्टेशन कायमगंज पहुंचा ।

यहां से दोनों को उसी बाइक पर बैठा कर गांव के लिए चल दिया। बाइक जैसे ही कायमगंज कुआं खेड़ा मार्ग पर स्थित गांव टिलियां से आगे बूढ़ी गंगा पुलिया के पास वाली मोड़ पर पहुंची। उसी समय अनियंत्रित गति से सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नेत्रपाल तथा उसका दोस्त सोनू घायल होकर सड़क के किनारे नाले में जा गिरे। जबकि उसका भाई मुकेश घायल होकर दूसरी तरफ गिर गया।

अनियंत्रित हुई पिकअप भी वही खेत में जाकर रुक गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस 108 के ईएमटी शैलेश यादव तथा पायलट संजीव यादव ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल मुकेश को कायमगंज के सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती करा दिया। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा नेत्रपाल तथा सोनू को भी अस्पताल लाया गया ।उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, लेकिन औपचारिकता बस पुलिस द्वारा अस्पताल लाए जाने पर इन दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।

गंभीर रूप से घायल मुकेश का प्रथम उपचार के बाद डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भेजे जाने की औपचारिकता पूरी की जा रही थी। वही दोनों मृतकों का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस भीषण दुखद घटना की सूचना पाते ही मृतक नेत्रपाल के परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां उसका शव देखकर उनका धैर्य जवाब दे गया और सभी दुखी होकर रोने लगे। मृतक नेत्रपाल की पत्नी श्यामा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है । मृतक नेत्रपाल अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के दो बच्चे हैं। बेटा हर्ष 09 वर्ष का तथा बेटी अलका 5 वर्ष की है। उसके छोटे भाई मुकेश की हालत गंभीर बनी हुई है । वही उससे छोटे दोनों भाई शिव सिंह तथा सुरजीत रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। रक्षाबंधन के त्यौहार पर खुशी -खुशी घर आने की उम्मीद से कायमगंज तक आने के बाद कुछ ही दूरी पर गांव तक पहुंचने से पहले क्या पता था कि बेचारा अपने दोस्त के साथ इस दुनिया से विदा हो जाएगा। उधर सोनू की मौत की सूचना पुलिस द्वारा उसके गांव बिशुनपुर जनपद भदोही भेजी जा रही थी ।संदेश में कहा जा रहा है कि वे लोग कल तक पोस्टमार्टम हाउस फतेहगढ़ पहुंच जाएं।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सावधान! इस गली में बिछा है ‘मौत का जाल’, शिकायत के बाद भी नहीं जागा विभाग, एक साल में दूसरी गौवंश की मौत
Farrukhabad news –अंबेडकर नगर में करंट की चपेट में आने से सांड की तड़प-तड़प कर[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS झोलाछाप के फेर में उजड़ गई गोद: चार दिन के बुखार ने ली 14 वर्षीय अनीता की जान, सीएचसी पहुँचते ही पसरा मातम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘एक्शन’: विवाहिता शिवानी के कत्ल का मुख्य आरोपी पति दबोचा, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमनगर में हुई विवाहिता शिवानी की नृशंस हत्या के मामले में[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘ऑपरेशन राज’: 40 कैमरों का जाल, 72 घंटे की जद्दोजहद और स्टेशन पर मिल गया ‘जिगर का टुकड़ा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कहते हैं कि अगर पुलिस ठान ले, तो पाताल से भी[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अबीर-गुलाल की खुशबू में घुला किसान एकता का रंग, होली मिलन में गूंजे भाईचारे के स्वर
KAIMGANJ NEWS –भारतीय किसान मजदूर यूनियन के समारोह में किसानों ने गले मिलकर दी बधाई,[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news DM का ‘सडन सरप्राइज’: शमसाबाद थाने में हड़कंप, फाइलों से मालखाने तक की कड़ी जांच
Farrukhabad news – हर पटल का निरीक्षण कर मिलीं खामियों पर कड़े तेवर के साथ[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS घने कोहरे की चादर में लिपटा कायमगंज क्षेत्र, सड़क और रेल यातायात पर पड़ा असर
KAIMGANJ NEWS – घना कोहरा देख लोगों ने कहा कि आज तो ऐशा लग रहा[...]
Mar
World News
world news लेबनान में इस्राइल का ‘खौफनाक’ वार: आसमान से बरसी रसायनिक आग, हड्डियों तक को गला देने वाला केमिकल इस्तेमाल!
World news–ह्यूमन राइट्स वॉच का सनसनीखेज दावा: रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना; अंतरराष्ट्रीय कानूनों की[...]
Mar