– गन पॉइंट पर देते थे घटनाओं को अंजाम
– गिरोह के फरार साथियों की सरगर्मी से तलाश
कायमगंज / फर्रुखाबाद 13 फरवरी 2022
क्षेत्र में रह- रह कर बाइक सवार लुटेरे एक के बाद एक मौका पाते ही घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। जिनकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी । आज मुखबिर की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम के नेतृत्व में पुलिस ने शमशाबाद -गंगा ढाई घाट रोड पर स्थित गांव विरियाढांडा के पास पूरी सतर्कता से घेराबंदी करके बाइक सवार दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से एक-एक अवैध 315 बोर का तमंचा तथा 25 हजार रुपए नकद बरामद किए । लुटेरे अपाचे बाइक संख्या 30 एसी 6658 व हौंडा शाइन 30 ए आर 2945 से कहीं वारदात को अंजाम देने के लिए जाने की फिराक में थे। उसी समय पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए दोनों ने अपना नाम रामवीर पुत्र छोटेलाल तथा ध्रुव पुत्र श्याम सुंदर लाल निवासी गांव कैथोलिया जिला हरदोई बताया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अंतर्जनपदीय गिरोह के अन्य सदस्य जिनमें शोभित, राधा कृष्ण ,रोहित उर्फ पोता, निवासी गांव सुरजीपुर जनपद हरदोई तथा हरदोई के ही गांव कैथोलिया निवासी पवन कुमार जो गिरफ्त में आए दोनों बदमाशशों से कुछ दूरी पर थे। भनक लगते ही मौके से फरार हो गए। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। चोरी तथा लूट जैसी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में माहिर इन शातिरों के विरुद्ध जनपद फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद कायमगंज ,फतेहगढ़ के अतिरिक्त जनपद कन्नौज तथा सीतापुर एवं हरदोई आदि अन्य जिलों में भी संगीन अपराध को अंजाम देने के कारण विभिन्न अपराधिक मामले दर्ज होना बताया जा रहा है ।
रिपोर्ट प्रधान संपादक जयपाल सिंह यादव
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug