– वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने किया पार्टी प्रत्याशी का चुनाव प्रचार
– कांग्रेसी ही कर सकती है अपने वादों के मुताबिक प्रदेश का विकास
फर्रुखाबाद 13 फरवरी 2022
कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व राज्यसभा सदस्य सांसद प्रमोद तिवारी ने बीते दिन फर्रुखाबाद पहुंच कर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही उनकी पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के समर्थन में जनसंवाद करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की मतदाताओं से अपील की। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए आरोपों की झड़ी लगा दी। श्री तिवारी ने कहा कि 10 मार्च को इस सरकार के बुलडोजर ड्राइवर को उसकी सीट से जनता उतार देगी। उन्होंने कहा कि योगी को एक_दो जातियां ही दिखाई देती हैं। जिनके घरों पर बे बुलडोजर चलवा कर अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की मजबूती को रेखांकित करते हुए कहा कि जिस कांग्रेस को गोरे अंग्रेज खत्म नहीं कर पाए तो फिर भला भारतीय जनता पार्टी की जुमलेबाजी कांग्रेस का वजूद खत्म करने में कभी सफल नहीं होगी । कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारा खून भारतीय विरासत का है । गद्दारों का नहीं। हम जो कहते हैं वही करके भी दिखाते हैं। सांप्रदायिकता धार्मिक उन्माद जातिवादी घृणा कांग्रेस के सिद्धांतों में नहीं है। तंज भरे लहजे में उन्होंने कहा कि मैं ब्राह्मण जाति से हूं इसीलिए योगी सरकार ने उनके खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज करा दिए । यह उनकी जातिवादी सोच का एक स्पष्ट नमूना है । जिसे प्रदेश की जनता अच्छी तरह समझ रही है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम की 58 सीटें जीतने की बात कह रहे हैं ,वही योगी प्रदेश में 400 सीटें जीतने का दाबा करते हैं। लेकिन 10 मार्च को भाजपा की यदि 58 सीटें कुल मिलाकर प्रदेश भर में आ जाएं तो भी बहुत बड़ी बात होगी। उनके अनुसार पूरे प्रदेश में योगी के प्रति मतदाताओं में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसीलिए सत्ता विरोधी लहर चल रही है । कांग्रेसी नेता ने, कांग्रेस के वादे बताते हुए कहा कि अन्ना पशुओं की समस्या सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हल की जाएगी ।वही 10 दिन के अंदर अन्नदाता किसान का कर्ज भी माफ कर दिया जाएगा। अपने वादे और कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण देते हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य ने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद को जिताने की भावुक अपील की। इस अवसर पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ,सदर सीट से प्रत्याशी लुईस खुर्शीद , पार्टी जिला अध्यक्ष मनोज गंगवार ,फरीद चुगताई सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct