इक्कीस समस्याओं का कराया मौके पर अपर जिलाधिकारी ने निराकरण

IMG 20220604 115754

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 जून 2022
जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु आयोजित कायमगंज तहसील सभागार में संपन्न हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 217 समस्याओं से संबंधित फरियादियों ने अपने आवेदन निस्तारण के लिए सौंपे। जिनमें से 21 समस्याओं का मौके पर ही समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापत ने निस्तारण करा दिया। शेष 196 प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निस्तारित करने का निर्देश दे सौंप दिए गए । गांव नरसिंहपुर निवासी पूर्व प्रधान अरविंद गंगवार ने अपने ही गांव स्थित दो तालाबों पर अवैध कब्जे के कारण उनका अस्तित्व समाप्त होने तथा नहर तक जाने वाले मुख्य मार्ग की दुर्दशा बताते हुए समाधान की मांग की है। वही मनोरमा गंगवार पत्नी शिवसरन गंगवार निवासी ग्राम धमगवाँ ने लगभग 8 लोगों के नाम उजागर करते हुए उन्हें भूमाफिया बता कर उनकी निजी तथा अन्य लोगों की एवं सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत करते हुए कब्जा की गई भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है ।ग्राम पितौरा निवासी प्राइवेट स्कूल शिक्षक दिगपाल सिंह ने अपने ही गांव के रिंकू उर्फ भुवनेश गंगवार पर उसे तथा उसके परिवार को आतंकित करने एवं झूठे मुकदमे में फसाने के साथ ही जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया । इसके अतिरिक्त जगदीश चंद्र पुत्र गयादीन निवासी नरैनामऊ, ग्राम मानिकपुर थाना कंपिल की पुष्पा देवी पत्नी रमेश ने अपने ही पति पर शराब पीकर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस से कई बार शिकायत भी की, किंतु थाना कंपिल पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। वही ग्राम कटरा रहमत खाँ निवासी रामकृष्ण पुत्र दयाराम ने अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन को कब्जा मुक्त कराने तथा कस्बा शमशाबाद के मोहल्ला गोदाम निवासी सैयद जुल्फिकार अली ने अपने विद्यालय की आराजी पर जबरिया किए गए कब्जे के संबंध में, महिला शकुंतला देवी पत्नी कैलाश ने अपने नाम आवंटित कांशीराम कॉलोनी का प्लाट आधिकारिक रूप से कब्जे में दिलाए जाने, ग्राम बिल्सड़ी निवासी बन्टू ने गांव स्थित सार्वजनिक खेल मैदान से व परिषदीय कन्या पाठशाला की सरकारी जमीन पर प्रशासन द्वारा दो बार अवैध कब्जा हटाए जाने के बावजूद भी अमर सिंह ग्राम प्रधान तथा उमेश पुत्र नरोत्तम एवं दयाराम द्वारा दोबारा अवैध कब्जा करने के संबंध में, के अतिरिक्त जमीनों पर किए जा रहे अवैध कब्जे, दबंगों द्वारा बंद किए गए चक मार्गो एवं गांव- गांव धड़ल्ले से किए जा रहे तालाबों के अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद से फरियादियों ने प्रार्थना पत्र सौंपे। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह, एसडीएम गौरव शुक्ला ने उपस्थित रहकर जन समस्याएं सुनी। इस अवसर पर तहसीलदार कर्मवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी कायमगंज शमशाबाद एवं थाना पुलिस कायमगंज मेरापुर, नवाबगंज ,कंपिल सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes