सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी एवं सादगी तथा ईमानदारी के प्रतिरूप पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरी श्रद्धा आस्था तथा हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाते हुए, दोनों विभूतियों को किया गया नमन

Picsart 22 10 02 19 30 48 969

फर्रुखाबाद 2 अक्टूबर 2022
आज पूरा देश पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी153बीं एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री सादगी तथा ईमानदारी के प्रतिरूप पूज्य लाल बहादुर जी शास्त्री की 118बीं जयंती पर श्रद्धा के साथ उन्हें नमन करते हुए राष्ट्रीय पर्व 2 अक्टूबर मना रहा है ।हर्षोल्लास भरे वातावरण में सरकारी, अर्ध सरकारी, निजी संस्थानों, , प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षण संस्थाओं, स्वंय सेवी संगठनों , हर स्तर पर गांधी -शास्त्री जयंती मनाई जा रही है। दोनों महान विभूतियों के चित्र पर लोग फूल मालाएं तथा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन कर रहे हैं। देश को आजाद कराने में राष्ट्रपिता द्वारा अहिंसा का मार्ग अपनाकर देश को एकता के सूत्र में लाकर ब्रिटिश हुकूमत को उसकी तानाशाही तथा जुल्म ज्यादती के विरोध में खड़े होकर एहसास करा दिया ,और अंत में अंग्रेजो को भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। स्वतंत्रता आंदोलन में लाल बहादुर शास्त्री का भी विशेष योगदान गांधी जी का साथ दे कर रहा। इसके बाद जब बे लोकतांत्रिक भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने । तो उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपनी सादगी तथा ईमानदारी के साथ ही कार्य का निष्पादन करते हुए दुनिया को भारत की विचारधारा से परिचित कराया। आज कृतज्ञ राष्ट्र अपने इन दो महानायकों की जयंती अवसर पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए याद कर रहा है। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में ,विकास भवन तथा अन्य संस्थानों में ,वही जिले के प्रत्येक विकासखंड, नगर पंचायत, नगर पालिका कार्यालयों ,पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जिले के समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालयों सहित अन्य सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान एवं गांधी -शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित कर हर्षोल्लास मय वातावरण में जयंती मनाई गई । नगर कायमगंज में तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी द्वारा वही पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा ध्वजारोहण कर जयंती पर्व का शुभारंभ किया गया। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक परिषदीय विद्यालयों, निजी प्रबंधन वाले संस्थानों, सीपी विद्या निकेतन ,शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान, एस एनएम इंटर कॉलेज तथा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों आदि सभी जगह पूरी आस्था ,अगाध श्रद्धा भाव के साथ हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में नमन करते हुए पूज्य बापू एवं शास्त्री जी जयंती मनाई गई।

 

रिपोर्टर = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes