KAIMGANJ NEWS ट्रेन की चपेट में आए ग्रामीण की दुखद मौत, मचा कोहराम

Picsart 24 09 03 11 06 45 458

KAIMGANJ NEWS – दुर्घटना रात में निकलने वाली किसी ट्रेन से हुई
– मृतक की शिनाख्त क्षेत्र के गाँव नगला नट मजरा सलेमपुर दूँदेमई निवासी गंगाराम पुत्र सरदार के नाम से हुई
– मृतक की शराब पीने की लत से परेशान हो पत्नी भी छोड़कर चली गई थी
कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 सितम्बर
आज सबेरे पितौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास अधेड़ उम्र के किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा गया ।

यहां शौंच क्रिया के लिए आए ग्रामीण ने पोल संख्या 166/18 व 166/19 के बीच एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव जैसे ही देखा उन्होंने इसकी सूचना वहीं रेलवे क्रासिंग पर ड्यूटी कर रहे गेट मैन प्रमोद कुमार को दी। सूचना पर गेट मैन प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। पॉइंटमेन रवि कुमार ने एक मेमो कोतवाली पुलिस व आरपीएफ को भेजा। । सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी, उप निरीक्षक नितिन कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरपीएफ एसआई ओम प्रकाश सिंह व आजाद कुमार विश्वकर्मा भी घटना स्थल पर पहुंचे – और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। घटना स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड लग गई। इन्हीं ग्रामीणों में से किसी ने मृतक की पहचान क्षेत्र के गांव नगलानट मजरा सलेमपुर दूदेमई निवासी गंगाराम पुत्र सरदार के रूप में की। घटना की सूचना पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई । मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था ।बताया गया है कि56 बर्षीय मृतक गंगाराम शराब पीने का आदी था। बीती शाम वह अपने पड़ोसी रत्नेश यादव निवासी गांव गुरुदयाल नगला के समरसेबल पर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई ।लेकिन वह नहीं मिला। मृतक इसी समरसेविल पर ज्यादातर समय रहता था । परिजनों ने बताया कि मृतक गंगाराम तीन भाई थे । जिनमें यह सबसे छोटा था । बड़े भाई सूरजपाल जीवित है । जबकि मझले भाई की पहले ही मौत हो चुकी है । गंगाराम की लगभग 30 वर्ष पूर्व शादी हुई थी । लेकिन शराब की लत से परेशान हो पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी । तब से वह अपने घर पर अकेला ही रह रहा था ।अभी कुछ समय से वह गुरुदयाल नगला निवासी रत्नेश यादव की समरसेबल पंप पर ही रहकर अपना जीवन यापन करता था। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब के नशे में रात किसी समय रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय गंगाराम ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। जिससे उसकी जीवन लीला समाप्त हो गई ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes