Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद
जिला भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री एवं जिला महामंत्री अनुपम अग्रवाल के संयोजन में संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा लॉन्ग रूट की ट्रेन संख्या 19715, 19716, एवं 13168 व13167 के मॉडल स्टेशन कायमगंज पर ठहराव करने की मांग करते हुए । मांग से संबंधित ज्ञापन महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के नाम संबोधित स्टेशन मास्टर कायमगंज को सौंपा है । ज्ञापन में कहा गया है कि कायमगंज में आलू तंबाकू तथा कारचोब का व्यवसाय बड़े पैमाने पर होता है । व्यापारी वर्ग आए दिन लखनऊ कानपुर जयपुर आगरा हावड़ा आदि स्थानों के लिए काफी बड़ी संख्या में आते जाते हैं । यहां जाने के लिए उन्हें कासगंज से गाड़ी पकड़ना मुश्किल हो जाता है । उनका कहना है कि कायमगंज स्टेशन बुकिंग विंडो पर प्रतिदिन लगभग ₹5 ,00 ,000 की आय सेन्ट्रल रेलवे को प्राप्त होती है । यदि कायमगंज रेलवे स्टेशन पर इन गाड़ियों का भी ठहराव कर दिया जाए तो आमदनी और अधिक बढ़ जाएगी और सबसे अधिक महत्वपूर्ण तो यह होगा कि कायमगंज क्षेत्र की जनता कायमगंज तथा व्यापारी वर्ग को भी काफी सहूलियत के साथ ही समय की बचत होगी । ज्ञापन की प्रतियाँ व्यापार मंडल द्वारा मंडल रेलवे प्रबंधक इज्जत नगर , फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत , क्षेत्रीय विधायक सुरभि गंगवार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार को भी प्रेषित की गई है । ज्ञापन अवसर पर आदेश अग्निहोत्री , अनुपम अग्रवाल के साथ ही अरुण सक्सेना , राम प्रकाश शाक्य ,रवि कौशल , संगम शाक्य , अखिलेश शर्मा आदि संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे l
विवाद न्यायालय में विचाराधीन फिर भी कर रहा पूर्व प्रधान परेशान, शिकायत प्रशासन से
कायमगंज / फर्रुखाबाद
मनमानी पर उतारू पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत प्रशासन से करते हुए लगाई न्याय की गुहारl
कंपिल क्षेत्र के गांव समाउद्दीनपुर निवासी सायर हसन व नूर हसन ने थाना दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि पूर्व प्रधान समेत पांच आरोपित उनकी जमीन को लेकर आए दिन विवाद करते है और प्रशासन को गुमराह करते है। जबकि उसका जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में बिचाराधीन है। प्रार्थना पत्र पर जांच के निर्देश दिए गए है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug