कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 नवंबर 2022
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से अलग-अलग दो ज्ञापन उप जिलाधिकारी कायमगंज संजय सिंह को सौंपे।
दोनों ज्ञापनों में कहा गया है कि इसी माह की 11 तारीख को आप के आदेश पर नगर पालिका द्वारा व्यापारियों को दुकान के आगे कूड़ा डालने के आरोप में 25 – 25 हजार रुपया जुर्माने का नोटिस दिया गया है। नोटिस देने से पूर्व उन्हें अपना पक्ष रखने तक का अवसर नहीं दिया गया । व्यापारियों का कहना है कि नगरपालिका कायमगंज में सफाई मजदूरों की संख्या अपेक्षा से बहुत कम है। जिससे मुख्य मार्गों के अलावा गलियों में सफाई की हालत दयनीय है । नगर की गलियां तथा नालियां कई कई दिनों तक साफ नहीं की जाती हैं। इतना ही नहीं नगर पालिका द्वारा कई जगह नगर में सड़क पर कूड़े के अंबार लगाए गए हैं। जिससे बीमारियां फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जबकि नगर पालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण प्लांट भी अचरा मार्ग पर स्थित ग्राम लुधैइया में लगाया जा चुका है । जैसी स्थिति को देखते हुए यदि वास्तव में जुर्माना किसी पर लगाया जाए तो जुर्माने का हकदार दुकानदार नहीं, बल्कि वास्तव में नगरपालिका कायमगंज के जिम्मेदार अधिकारी हैं ।इन्हीं पर जुर्माने सहित अन्य विधिक कार्यवाही होनी चाहिए। लेकिन फिर भी जानबूझकर दुकानदार तथा व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है । व्यापारियों का कहना है कि दुकानदार अपना सामान दुकान के अंदर अपनी सीमा में ही रखेंगे और कूड़ा डालने की उचित व्यवस्था रखेंगे । फिर भी यदि कोई दुकानदार इन नियमों का पालन नहीं करता है। तो उस पर पहली बार में न्यून स्तरीय जुर्माना लगाकर धनराशि वसूली जाए। व्यवस्था बनाए रखने की व्यापार मंडल ने व्यापारियों तथा दुकानदारों से भी अपील की है।
लगाए गए जुर्माने पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए नोटिस वापस लेने की अपील करते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने भी उप जिलाधिकारी से कहा कि नोटिस देने से पहले नगर पालिका को पूरे नगर में व्यवस्था से संबंधित मुनादी करानी चाहिए थी। और इसके बाद न्यूनतम धनराशि का जुर्माना मात्र चेतावनी के तौर पर लगाना चाहिए था । एक साथ 25 – 25 हजार रुपए का जुर्माना नोटिस देने का उनका संगठन कड़ा विरोध करता है। और तत्काल दिए गए नोटिसों को वापस लेने की मांग करता है ।यदि ऐसा नहीं किया गया तो व्यापार मंडल परिवार आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। ज्ञापन पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष मनोज कौशल, महामंत्री अमित सेठ, युवा जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, नगर अध्यक्ष वसीम अंसारी ,अरुण सक्सेना, अभिषेक अग्रवाल ,संजय अग्रवाल ,जितेंद्र रस्तोगी तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ,विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवबालक शर्मा, संजय आदि व्यापार मंडल प्रतिनिधियों तथा व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर एसडीएम से समस्या समाधान की अपील की । बताया गया कि उप जिलाधिकारी ने व्यापारी नेताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि भविष्य में कोई दुकानदार या व्यापारी कूड़ा सड़क पर ना डाले और ₹10 के स्टांप पर अपने हस्ताक्षर कर कूडा ना डालें का शपथ पत्र दे -दे, तो लगाए गए जुर्माने बाले नोटिस वापस कर लिए जाएंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव /दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct