Kaimganj news कायमगंज/फर्रुखाबाद। 20 जून
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ 13 जून को खेत पर मक्के की फसल की सिचाई करने गया था।
तभी उसके रिश्तेदार सौदान सिंह व उसके पुत्र गगन,सागर,पवन निवासीगण थाना सकीट जनपद एटा व एक अज्ञात व्यक्ति आए और साजिश के तहत उसकी नावालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले गए।
जब उसकी छोटी बहन ने विरोध किया तो आरोपित जानमाल की धमकी देकर चले गए,पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
*साले की बाइक की गिरी जीजा बाइक लेकर फरार,मामला दर्ज
कायमगंज/फर्रुखाबाद। 20 जून
जनपद शाहजहापुर के थाना कलान निवासी विकास अपने गांव से 13 जून को क्षेत्र के गांव हरियलपुर निवासी अपने जीजा ओमविकास के घर गया था।
जब वह घर वापस जा रहा था उसी बीच उसे याद आया कि वह मोबाइल व चार्जर अपने रिश्तेदार के यहां भूल गया है,जब वह जा रहा था तभी खजुरिया के पास ब्रेकर पर उसकी बाइक उछल गई,जिसमें वह गिर गया।
तभी उसका जीजा ओम विकास उसकी बाइक ले गया,पुलिस ने आरोपित जीजा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दहेज लोभी ससुरालियों ने बहू को धारदार हथियार से किया घायल
कायमगंज/फर्रुखाबाद। 20 जून
ससुरालीजनों ने हसिया मार कर बहु को घायल कर दिया,पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली शमसाबाद क्षेत्र के गांव कुईया गोबिंदपुर निवासी राधा की शादी 11 साल पहले ब्रजमोहन निवासी गांव घटियापुर थाना शमसाबाद के साथ हुई थी। उसका पति न उस पर,न ही बच्चों पर ध्यान देता है और वह आंध्र प्रदेश से नौकरी छोड़कर घर चला आया।
यहां आककर उसने अपनी पत्नी के खाते से 90 हजार रुपए निकाल कर खर्च कर लिए,जब उसने ससुरालवालों से शिकायत की तो सांस मीना देवी,देवर मनमोहन,राजकुमार,ननद रामदुलारी ने उसके साथ लात घूसों से मारपीट कीे।
इसी बीच पीड़ित राधा की बहन दुर्गा उसे अपने घर ले गई,जहां पति समेत ससुरालवाले उसकी बहन के घर पहुंच गए,वहां गाली- गलौेज कर मारपीट की और उसके सिर में हसिया मारकर घायल कर दिया तथा जानमाल की धमकी देकर चले गए।
बाइक पर गिरी बंच केवल सवार बाल बाल बचा
कायमगंज/फर्रुखाबाद। 20 जून
नगर से सटे गांव प्रेमनगर निवासी अंकित गुप्ता गंगा दरवाजा से निकल रहा था तभी बगिया मोहल्ला मोड़ के पास अचानक बंच केविल में आग लग गई।
बंच केविल टूट कर उसकी बाइक पर जा गिरी, जिसमें वह बाल बाल बच गया,लेकिन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
राहगीरों की मदद से केविल हटाई गई,मामले की सूचना बिजली विभाग को दी गई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct