Shamshabad news शमसाबाद फर्रुखाबाद 20 जून 2023। वाह नेताजी वाह अपने फायदे के लिए बहाने से ले ली नलकूप की चाबी ,सौ रुपए प्रति घंटे सिंचाई कराकर सरकार के अरमानों पे पानी फेर गरीब किसानों का मजाक उड़ा रहे नेता जी। गरीब किसानों की फसलें हुई बर्बाद।किसानों ने की प्रशासनिक अधिकारियो से जल्द नलकूप चालू कराए जाने की मांग। कहावत है सैंया भए कोतवाल तो हमें डर काहे का। यह कहावत उस समय सच साबित हुई जब शमशाबाद नगर में स्थित राम लीला मैदान के निकट बांगर जहा लगे सरकारी नलकूप को ठीक कराने के बहाने एक सत्ता पक्ष के नेता ने मुनाफा कमाने के चक्कर में किसानों से नलकूप की चाबी तो ले ली लेकिन चाबी लेने के बाद बो कुंभ करणी नींद सो गए। बताया गया है कि जिस स्थान पर सरकारी नलकूप लगा है ,बही कुछ दूरी पर एक नेताजी की समर लगी है बताते हैं नलकूप के दायरे में लगभग 200 बीघा फसलें किसानों द्वारा तैयार की जाती है।इस बार किसानों ने मक्का ज्वार बाजरा चरी ईख चारी आदि फैसले तैयार की गई थी। साथ ही धान जैसी महत्वपूर्ण फसल की भी बुवाई की। तैयारियां की गई थी।कोई एक सप्ताह पूर्व सरकारी नलकूप में तकनीकी खराबी हो गई थी जिसके चलते नलकूप में ताला डाल दिया गया था। वही पड़ोस में ही रहने वाले एक सत्ता पक्ष के नेता जी द्वारा खराब नलकूप को ठीक कराए जाने के बहाने चाबी ले ली गई। बताते है चाबी लेने के बाद नेताजी कुंभकरण की नींद सो गए। फसलों के नाम पर हजारों लाखों रुपए खर्च करने वाले किसान सिंचाई के लिए तरसने लगे।बड़ी तादाद में किसानों की फसलें बर्बाद होने लगी तो किसान नलकूप को ठीक कराए जाने के sलिए चीखने चिल्लाने लगे। इधर मुनाफा बढ़ाने के लिए नेताजी मुनाफा बड़ाने के चक्कर में लग गए मजबूर किसानों को ₹100 प्रति घंटे बिताते समरसेबल से सिंचाई कराने लगे सिंचाई को तरस रहे गरीब किसानों का कहना था।संपन्न किसान समर सेबिल के सहारे सिंचाई कर सकते हैं, लेकिन गरीब किसानों के बस की बात नहीं हालाकि सरकार ने सरकारी नलकूपों की खिंचाई माफ कर दी है जिसका किसानों को फायदा हुआ लेकिन पिछले 15 दिनों पूर्व नलकूप में आई तकनीकी खराबी के कारण बंद चल रहा था। बताया गया है जिन किसानों के पास खराब नलकूप की चाबी थी उन किसानों द्वारा ताला लगाया गया था। मगर नेता जी द्वारा कमाई को बढ़ाने के लिए जो दांव चला गया बो कमाल का था । एक तरफ बहाने से चाबी वहीं दूसरी तरफ मजबूर किसानों को ₹100 प्रति घंटे सिंचाई के लिए बाध्य करना। किसानों ने शिकायत ऑपरेटर तथा प्रशासनिक अधिकारियों से भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला फसलें सूख रही थी। फसले देख दिलों पर बिजलियां गिर रही थी किसानों का कहना था बड़ी मुसीबत उठाकर जैसे तैसे फसले तैयार की लेकिन नेता जी की बदौलत बर्बादी की कगार पर पहुंच गई। मायूस किसानों ने जब ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामकिशोर राजपूत से शिकायत की तो उन्होंने नेता जी को समझा-कर चाबी तो दिला दी। लेकिन अभी तक उक्त नलकूप किसानों के लिए सफेद हाथी बना हुआ है। स्थानीय किसानों में मुशीर खान मुस्तकीम प्रताप सिंह साकेत कुमार मनोज कुमार दशरथ सिंह राजीव कुमार नाजिम खान माहिर खान बेदराम हाशिम सरवर अनवर बाकर अकरम रईस अनीस रामजीत अमर सिंह प्रदीप कुमार कुलदीप आसिफ साजिद वाजिद सहित दर्जनों किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बंद पड़े नलकूप को तत्काल चालू कराए जाने की मांग की। किसानों का कहना था भीषण गर्मी के दौर में जहां एक ओर आसमान से आग बरस रही है वहीं दूसरी ओर नलकूप की खराबी उनकी बर्बादी का कारण बनी हुई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun