KAIMGANJ NEWS विशालकाय हरे-भरे तेरह आम के पेड़ काटकर किये जमींदोज

Picsart 25 11 30 04 29 20 516

KAIMGANJ NEWS -वन विभाग के अधिकारियों ने पकड़ी एक ट्राली भरी लकड़ी, हल्का जुर्माना लगा दे दिया लकड़ी माफिया को अभयदान
-अनुत्वरित प्रश्न यह है कि :-क्या ऐसे बच पाएगी धरा की हरियाली और क्या सुरक्षित रह पाएंगे धरती के श्रृंगार वन उपवन में खड़े हरे भरे पेड़; यदि नहीं तो पर्यावरण का क्या होगा?
कायमगंज / फर्रुखाबाद
○ वृक्षों की सुरक्षा तथा उनका अवैध कटान रोकने के लिए प्रदेश में बाकायदा वन विभाग कार्यरत है । जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी तथा कर्मचारी नियुक्त हैं । जिन पर शासन हर माह वेतन के लिए करोड़ों रुपए खर्च करता है । इसके अलावा अन्य खर्चो के लिए यात्रा भत्ता आवासीय भत्ता आदि भी उपलब्ध कराता है। किंतु फिर भी लकड़ी माफिया अपनी मनमानी से हर रोज क्षेत्र में कहीं न कहीं प्रतिबंधित हरे भरे विशालकाय पेड़ों पर आरे चलाकर उन्हें नष्ट कर रहे हैं । प्रश्न यह है कि जिसकी जिम्मेदारी है वह वन विभाग आंखें क्यों बंद किए रहता है । जब उसे कोई सूचना देता है ,तब औपचारिकता के लिए कार्यवाही कर मामले को हल्के में निपटाकर लकड़ी माफिया को अभयदान दे दिया जाता है । यह सारी गतिविधियां यह दर्शाती हैं कि जहां भी लकड़ी कटती है , वन विभाग तथा पुलिस व प्रशासन को पहले से ही मालूम होता है । ग्रामीणों का तो यहां तक कहना है कि कमीशन तय हो जाता है । इसलिए इस ओर ध्यान नहीं देते । शिकायत होने पर केवल खाना पूरी की जाती है । खैर जो भी हो लेकिन धरा की हरियाली का मिटाया जाना पर्यावरण के लिए अच्छे संकेत नहीं है। आज फिर एक बार विशालकाय हरे पेड़ों को काटकर जमींदोज करने का मामला उस समय प्रकाश में आया जब ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर वन विभाग क्षेत्राधिकारी कार्यालय कायमगंज के अंतर्गत कार्यरत बन दरोगा जहीर खान ने कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव भटासा के पास नहर के किनारे बसे गांव अमिलैया मुकेरी में काटे जा रहे प्रतिबंधित विशालकाय हरे-भरे आम के पेड़ों की सूचना पर वहां पहुंचे दरोगा श्री खान ने मौके से एक ट्रैक्टर ट्राली आम की लकड़ी से भरी हुई अपनी अभिरक्षा में ले ली, और उसे लाकर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय कायमगंज परिसर में खड़ा कर लिया ‘ कुछ ही देर बाद इस लकड़ी कटान करने वाले माफिया पर मात्र ₹22000 जुर्माना लगाने की औपचारिकता पूरी करके मामले को रफा दफा कर दिया गया । बताया जा रहा है कि नियमानुसार एक ट्रैक्टर ट्राली लकड़ी बिना परमीशन के कटी हुई पकड़ी जाने पर 55 000 रुपए जुर्माना लगाना चाहिए ‘ लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ । यदि पूरे परिदृश्य पर नजर डाली जाए तो जितने विशालकाय हरे-भरे 13 आम के पेड़ काटे गए यदि उन्हें इसी तरह की ट्रैक्टर ट्रालियों में लोड करके ले जाया गया होगा तो औसत एक पेड़ में लगभग 4 से 5 ट्रॉली लकड़ी निकाली होगी, तो 13 पेड़ों में लगभग 50 से 60 ट्राली लकड़ी काटकर लोड करके ले जाई जा चुकी होगी । यह बात एक आम आदमी समझ सकता है । लेकिन विडंबना है कि वन विभाग के अधिकारी नहीं समझ पाए । ऐसा नहीं, – बात वही है जैसा की ग्रामीण क्षेत्र में हो रही चर्चाओं के अनुसार सुनी जाती हैं कि सारा खेल कमीशन का है । इसीलिए आज यहां भी वन विभाग ने हल्का जुर्माना लगाकर अपने चहेते लकड़ी माफिया को अनभदान दे दिया । यदि नियमानुसार जुर्माना लगाया जाता तो औसत 50 ट्राली लकड़ी की प्रति ट्राली के अनुसार प्रति ट्राली 55000 रुपए जुर्माना के अनुसार 27 लाख50 हजार रुपया जुर्माना राशि होती है । यही जुर्माना लगाया जाना चाहिए था। लेकिन ऐशा ना करके वन अधिकारियों ने अपनी कारगुजारियों का खुला परिचय तो दे ही दिया है। ऐशे में कैसे हो सकेगी वृक्षों की सुरक्षा, यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes