Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

IMG 20260228 WA0368

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर
जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली एक खबर सामने आई है। यहाँ के ग्राम राई में शनिवार दोपहर एक नवजात बच्ची सरसों के खेत में लावारिस हालत में मिली। पुलिस की तत्परता और स्थानीय युवक की सूझबूझ से मासूम को सुरक्षित बचा लिया गया है।
​क्या है पूरा मामला?
​शनिवार, 28 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे राई निवासी सिद्धार्थ पुत्र धीरेंद्र अपने खेत की ओर गए थे। तभी उन्हें सरसों के बीच से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। करीब जाकर देखने पर उनके होश उड़ गए; वहाँ एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में पड़ी थी। सिद्धार्थ ने बिना देर किए डायल 112 को सूचना दी।
​पुलिस की त्वरित कार्रवाई
​सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी और राजेपुर थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची को अपनी गोद में लिया और बिना समय गंवाए उपचार के लिए राममनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद भेजा।
=​प्रशासनिक कदम =
​स्वास्थ्य: बच्ची फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है और उसे आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।
​चाइल्ड हेल्पलाइन: मामले की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) को सूचित कर दिया गया है।
​जांच: पुलिस आसपास के ग्रामीणों और स्वास्थ्य केंद्रों के जरिए बच्ची के परिजनों की पहचान करने में जुटी है।
​”सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को अस्पताल पहुँचाया है। साथ ही बच्ची की शिनाख्त का प्रयास जारी है ।
रिपोर्टर – राजेपुर – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes