KAIMGANJ NEWS ट्रेकटर में केबिल फंसने से बिजली के दो पोल टूटे, घंटों बाधित रहा आवागमन

Picsart 25 11 30 04 47 26 760

KAIMGANJ NEWS ट्रेकटर में केबिल फंसने से बिजली के दो पोल टूटे, घंटों बाधित रहा आवागमन
-तीन मोहल्लों में 250 घरों की बिजली आपूर्ति ठप, परेशान हुए उपभोक्ता
कायमगंज, फर्रुखाबाद
ओवरलोड ट्रैक्टर में केबिल फंसने से बिजली के दो पोल टूट गए। वाहनों की दोनों ओर लाइने लगने से घंटों आवागमन बाधित रहा। पोल टूटने से तीन मोहल्लों में 250 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ता परेशान रहे।
नगर के रेलवे रोड स्थित एलवाई डिग्री कॉलेज के सामने शनिवार तड़के किसी अज्ञात ओवरलोड भूसी लदे ट्रक में बंच केबिल उलझ जाने से बिजली के दो पोल जोरदार आवाज के साथ टूटकर सड़क पर गिर पड़े। इससे दोनों ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और देखते ही देखते बसों, ट्रकों व अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री करीब एक घंटे तक जाम में फंसे परेशान होते रहे। सूचना के बाद भी काफी देर तक बिजली विभाग का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे आक्रोशित यात्रियों ने खुद पहल करते हुए एक खंभे को किनारे हटाकर मार्ग को आंशिक रूप से खोला, तब जाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
बताया जाता है कि टूटे खंभों से लगे बंच केबिल से सड़क पार कर दूसरी ओर स्थित टीचर कॉलोनी को सप्लाई दी जाती है। सड़क पर बिखरी धान की भूसी से स्पष्ट संकेत मिलता है कि ओवरलोड ट्रक में केबिल उलझने से यह घटना हुई है। पोल टूटने के कारण रेलवे रोड, मेंहदीबाग, झील एरिया व टीचर कॉलोनी समेत 250 घरों की की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
मौके पर पहुंचे जेई मोहम्मद जावेद ने बताया कि हाईड्रा मशीन मंगाकर टूटे खंभे हटवाए जा रहे हैं। कुछ जगह लाइन सही कर बहाल कर दी गई है। जबकि कुछ जगह आपूर्ति नए खंभे लगाकर देर शाम तक बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes