KAIMGANJ NEWS सरकारी अस्पताल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा, सांसद व विधायक ने किया उद्घाटन

Picsart 25 11 30 05 11 02 607

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
सरकारी अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग आखिरकार पूरी हो गई। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवनेंद्र सिंह की मौजूदगी में सांसद मुकेश राजपूत एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि ने फीता काटकर मशीन का विधिवत उद्घाटन किया। शुरुआत में चार प्रसूताओं का अल्ट्रासाउंड परीक्षण किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता की सुविधा और स्वास्थ्य हित में बड़ा सहयोग रहा है, जिनके प्रयास से यह मशीन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के सतत प्रयासों से वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनने से छूटे परिवारों से अपील की कि वे तुरंत अपना कार्ड बनवा लें, ताकि गंभीर बीमारी की स्थिति में उपचार में परेशानी न हो। अस्पताल अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि फिलहाल अल्ट्रासाउंड की सुविधा केवल गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षण का कार्य फिलहाल जितेंद्र बहादुर सिंह द्वारा किया जाएगा। उनका कोर्स सर्टिफिकेट जारी न होने के कारण अभी अधिकृत रिपोर्ट नहीं दी जा सकेगी, हालांकि सभी परीक्षण पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे। उद्घाटन के मौके पर भाजपा नेत्री रश्मी दुबे, भाजपा नेता अरुण दुबे, अशोक वर्मा, शिवकुमार शाक्य, देवेंद्र दुबे, महेंद्र राजपूत, काउंसलर ज्योति गुप्ता समेत सहित अस्पताल स्टॉप मौजूद रहा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes