KAIMGANJ NEWS प्राइवेट सुगर मिल को गन्ना सप्लाई वाले दो गन्ना तौल केन्द्रों पर लगाई रोक

Picsart 25 11 27 18 50 51 409

KAIMGANJ NEWS – रोक लगने से फैजबाग प्रथम और रोशनाबाद तौल केन्द्र अब कायमगंज चीनी मिल के अधीन होंगे
कायमगंज / फर्रुखाबाद
सहकारी चीनी मिल कायमगंज क्षेत्र में स्थित गन्ना तौल केन्द्र फैजबाग प्रथम तथा रोशनावाद इन दोनों केन्द्रों पर प्राइवेट सुगर मिल के लिए गन्ना तौल कर सप्लाई देने पर रोक लगा दी गई है । वैसे रोक के संबंध में कोई लिखित आदेश फिलवक्त तक जारी नहीं किया गया है ।
सीसीओ प्रमोद यादव ने मौखिक जानकारी दे कहा है कि फिलहाल दो गन्ना सेंटर की खरीद पर रोक लगाई गई है। वह निजी चीनी मिल को गन्ना नहीं भेजेंगे।

(2)
गन्ना आपूर्ति में कमी वहीं जर्जर मशीनों के कारण आ रही तकनीकी कमियों से कई बार ठप्प हो चुका है पेराई कार्य
– आशंकित गन्ना किसान कम मूल्य में ही, अगली फसल तैयारी के लिए प्राइवेट पावर कोल्हुओं पर गन्ना बेचने को हो रहा मजबूर
कायमगंज / फर्रुखाबाद
दि किसान सह० चीनी मिल्स लि० कायमगंज के पेराई सत्र को शुरू हुए अभी लगभग 9 दिन ही हुए हैं कि इस बीच कई बार मिल बंद हुई और पेराई कार्य ठप्प हो गया । जिससे गन्ना तौल कराने आने वाले किसानों को सर्द रातें खुले आसमान के नीचे गुजारने को मजबूर होना पड़ा । वहीं ऐशी दयनीय मिल की हालत देख तथा सुनकर गन्ना उत्पादक किसानों का चितिंत होना स्वाभाविक है । किसान परेशान है कि क्या होगा उसके खेत में खड़ी गन्ने की फसल का , क्योंकि गन्ने की कमी और बार-बार आ रही तकनीकी कमियों ने मिल संचालन को संकट की स्थिति में ला दिया है। बुधवार देर रात मिल प्रशासन को फिर तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते पेराई कार्य कई घंटों तक बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीब दो बजे मिल के बॉयलर नंबर 1 का आईडी फैन अचानक टूट गया, जिसके बाद टरबाइन ने भी कार्य करना बंद कर दिया। मजबूरी में मिल प्रबंधन को पेराई कार्य तत्काल रोकना पड़ा। पेराई रुकने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई, क्योंकि कई ट्रॉलियां गन्ना लेकर यार्ड में खड़ी रहीं। हालांकि की तौल जारी रही। बॉयलर को पुनः चालू करने के लिए मिल प्रशासन को बुलंदशहर से बैगास मंगवाना पड़ा। इसके साथ लकड़ी भी मंगाई गई,
प्रेशर उठान के बाद टीम के लगातार प्रयास के बाद गुरुवार की दोपहर डेढ़ बजे पेराई शुरू हो सकी।
चीफ इंजीनियर पाचूराम ने बताया बॉयलर नंबर 1 का आईडी फैन टूट गया था। मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं सीसीओ प्रमोद यादव ने बताया कि गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे से पेराई पुनः शुरू कर दी गई है। = इस मिल की पुरानी जर्जर मशीनें तथा अव्यवस्थित संचालन की स्थिति को देखते हुए किसान परेशान हो आशंकित होने पर अपना गन्ना प्राइवेट पावर कोल्हुओं पर बेच रहे हैं । उनका कहना है कि मिल का भरोसा नहीं , इसलिए खेत खाली कर वे गेहूँ आदि दूसरी फसल बोने के लिए कम मूल्य पर ही गन्ना बेचने को विवश हो रहे हैं = ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes