Kaimganj news –कायमगंज ,फर्रुखाबाद
चोरों के हौसले बुलंद,कायमगंज के मोहल्ला कुकीखेल में बंद दो घरो में लाखों की चोरी हो गई।
वह परिवार समेत बाहर गए थे। केले के खेते में खाली बक्से मिले है। चोरी की घटना से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। घटना के बाद मोहल्ले के लोगो में दहशत का माहौल था।
नगर के मोहल्ला कुकीखेल निवासी बसीम जयपुर में कढ़ाई का कार्य करते है। दो दिन पहले वह अपनी पत्नी शाहीन के बच्चों के साथ अजमेर गए है। वह घर पर ताला लगा गए थे। सोमवार की सुबह उनके पड़ोसी ने बसीम के घर का दरवाजा खुला देखाा तो उन्हे लगा कि बसीम आ गए होगे। उसने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई नहीं बोला। इस पर पड़ोसी ने बसीम के पड़ोस में रहने उनके परिजनों को सूचना दी। बसीम के परिजन जैसे ही घर के अंदर पहुंचे तो होश उड़ गए। कमरे व चेनल का ताला टूटा था। कमरों के ताले टूटे थे। सामान बिखरा था। उन्होंने बसीम को सूचना दी। मोहल्लेवालों की भीड़ लग गई। तभी पता चला कि बसीम के घर के सामने केले के खेत में खाली दो बक्शे पड़े है। लोग मौके पर पहुंचे। जहां देखा आसपास कपड़े बिखरे और सोने चादी के जेबरात रखने वाले डिब्बे खाली पड़े है। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर जेपी पाल, कस्बा चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी पहुंचे। कुछ देर में सीओ सोहराव आलम भी मौके पर पहुंचे। जांच की। सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पहुंच गई। टीम ने फोटोग्राफी की और नमूने लिए। बसीम की पत्नी शाहीन ने बताया 17 हजार नकद, सोने की दो अंगूठी, मंगलसूत्र, एक जोड़ी कुंडल, टाप्स, सोने का झपका, हथफूल, तीन जोड़ी पायल आरि सामान चोरी हुआ है। वही पड़ोस में ही रहने वाली रिहाना के घर के भी अज्ञात चोरों द्वारा घर के मेन दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ कर घर के अंदर कमरे के दरवाजे के ताले तोड़े गए।अंदर सामान बिखरा पड़ा था। बताया गया है की रिहाना अपने परिवार के साथ 20 से 25 दिन पहले दिल्ली गई हुई थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
इनसेट
खेत में मिले बक्सों के पास मिली एयरगन
कायमगंज।
बसीम के घर हुई चोरी में मोहल्लेवासियों को केले के खेत में सामान तो मिला ही वही कुछ दूरी पर एक एयरगन भी मिली। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। अनुमान लगाया जा रहा है हो सकता है यह चोरो की हो और वह किसी आहट पर वह घबरा कर एयरगन छोड़ कर भाग गए।
इनसेट
सीसीटीवी में देर रात एक बजे दिखा सफेद कुर्ता पहने एक व्यक्ति
कायमगंज।
कुकीखेल में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जहां देर रात एक बजकर बीस मिनट पर एक सफेद कपड़ों में व्यक्ति दिख रहा है। पुलिस आसपास के संदिग्धों पर नजर लगाए है। इंस्पेक्टर का कहना है मुकदमा दर्ज कर घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct