Kaimganj news –कायमगंज दिल्ली मार्ग पर रोडवेज बस की खिड़की से गिरकर यात्री की मौत

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

-बस का खुला था गेट,जनपद अलीगढ का रहने वाला मृतक
कायमगंज,फर्रुखाबाद
कायमगंज के गांव अल्लापुर मोड के पास चलती रोडवेज बस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। मृतक जनपद अलीगढ का रहने वाला है।घटना की सूचना पास में मिले आधार कार्ड एवं डायरी पर लिखे नंबरों से काल कर परिजनों को दी गई।
जनपद अलीगढ़ के मोहल्ला नईआबादी रसलगंज निवासी मोहम्मद आरिफ रेलवे लाइन पार अलीगंज रोड पर जाने के लिए रोडवेज बस पर चढ़ा। बस के अंदर पीछे जगह न होने पर वह आगे दरवाजे की तरफ पहुंचा। जहां बस का गेट खुला हुआ था। इसी बीच जैसे ही बस कायमगंज अलीगंज मार्ग स्थित अल्लापुर मोड के पास पहुंचे तभी अचानक झटके के साथ असंतुलित होकर मोहम्मद आरिफ चलती बस से नीचे जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। बस यात्रियो में हडकंप मच गया। बस रोकी गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डयूटी पर तैनात अधीक्षक डा. विपिन कुमार ने मोहम्म्द आरिफ को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। मृतक की जेब में निकले आधार कार्ड से उसके नाम व निवास की जानकारी हुई। मृतक के पास निकली डायरी में लिखे नंबर पर फोन किया गया तो परिजनों को सूचना पहुंची। बेटे की मौत की सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। शव देख कोहराम मच गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes