KAIMGANJ NEWS समर्सिबल का ट्रांसफार्मर उतारा, तेल-कॉपर लूट ले गए चोर

Picsart 26 08 22 14 44 42 531

KAIMGANJ NEWS पोल से नीचे उतारकर ट्रांसफार्मर का खोखला ढांचा खेत में छोड़ा, रात में बेटा नहीं था समर्सिबल पर मौजूद; पुलिस की देरी पर भी उठे सवाल
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बिजली के ट्रांसफार्मर को ही निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। शुक्रवार रात अज्ञात चोर गंगड्या चंगामई गांव के अहमदगंज के पास स्थित होरीलाल के खेत में लगे समर्सिबल के ट्रांसफार्मर को पोल से नीचे उतार ले गए। इसके बाद चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उसका कीमती तेल, कॉपर समेत अन्य सामान निकाल लिया और खाली खोखा खेत में छोड़कर फरार हो गए। सुबह खेतों की ओर पहुंचे ग्रामीणों की नजर खाली पड़े ट्रांसफार्मर के खोखे पर पड़ी तो हड़कंप मच गया।

Picsart 26 08 12 14 28 33 704
बताया गया कि होरीलाल के खेत में सिंचाई के लिए समर्सिबल लगा हुआ है। शुक्रवार रात अंधेरे का फायदा उठाकर चोर खेत पर पहुंचे और पहले ट्रांसफार्मर को पोल से नीचे उतारा। इसके बाद बेखौफ होकर ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके भीतर से तेल, कॉपर और अन्य कीमती सामान निकाल लिया। चोरी करने के बाद आरोपी ट्रांसफार्मर का खाली ढांचा वहीं खेत में छोड़कर आसानी से फरार हो गए।
सुबह खेत पहुंचे ग्रामीण तो खुली चोरी की पोल
शनिवार सुबह ग्रामीण जब अपने खेतों की ओर पहुंचे तो वहां ट्रांसफार्मर का खाली खोखा पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। इसकी जानकारी तत्काल ट्रांसफार्मर के मालिक होरीलाल को दी गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
होरीलाल का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के करीब एक घंटे बाद तक भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी भी दिखाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और सुनसान स्थानों पर इस तरह की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ऐसे में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की जरूरत है।
बेटा दावत में गया था, चोरों ने उठाया मौके का फायदा
पीड़ित होरीलाल ने बताया कि आमतौर पर उनका बेटा सुनील रात के समय समर्सिबल पर ही सोता था। संयोग से शुक्रवार रात वह एक रिश्तेदारी में आयोजित दावत में शामिल होने चला गया था। समर्सिबल पर किसी के मौजूद नहीं होने की जानकारी का चोरों ने फायदा उठाया और रात में वारदात को अंजाम दे दिया।
चोरी के बाद ट्रांसफार्मर का केवल खोखा खेत में पड़ा मिला, जबकि उसके भीतर का कीमती सामान चोर समेटकर ले गए। घटना के बाद आसपास के किसानों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि सुनसान खेतों में लगे अन्य समर्सिबल और बिजली उपकरण भी चोरों के निशाने पर हो सकते हैं।
जांच में जुटी पुलिस
कुआं खेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes