Kaimganj news कायमगंज।फर्रुखाबाद
शिवरईमठ गांव में शातिरों चोरो ने धाबा बोल कर पांच जगह चोरी कर ली। एक ही रात कई चोरियों से गांव में हडकंप मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरईमठ निवासी संतोष कुमार पाल परिवार समेत छत पर सो रहे थे। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी नीचे पहुंची तो कमरे के अंदर बक्सा टूटा देख होश उड़ गए। उसमें रखा पर्स बाहर पड़ा था। जेबरात गायब थे। महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गृहस्वामी ने बताया चोर 15 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन, दो अंगूठी ले गए। शातिर चोरो ने गांव के ही राजमिस्त्री सत्यराम उर्फ बाबा की परचून पर छाबा बोला। ताला तोड़कर दुकान से करीब सात हजार नकद, चार हजार का सामान ले गए। चोरो ने गांव के ही मुनू की परचून की दुकान पर ताला तोड़कर 15 सौ रुपए, परचून का सामान चुरा ले गए। शातिर चोरो ने गांव के ही महबूब खां के बंद घर पर छावा बोला। महबूब परिवार समेत दिल्ली में व्यवसाय करते है। सुबह जब आसपास के लोगो ने मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो अवाक रह गए, जिस पर उनके पड़ोसियों ने महबूब को सूचना दी है। महबूब के परिजनों का कहना है उनके घर का एक छोटा बक्सा गायब है। महबूब के आने के घर आने के बाद ही असल स्थिति साफ होगी। चोरो ने महबूब के ही पड़ोसी कल्लू पठान के बंद घर पर ताला तोड़ कर चोरी कर ली। कल्लू की पत्नी अपनी पुत्रियों के यहां गई थी। चोरो ने घर का ताला तोड़कर चोरी की है। पड़ोसियों ने सूचना दी है। उनके आमने से चोरी का आंकलन हो सकेगा।
इनसेटय
दो जगह तोड़े ताले, आहट पर भाग गए शातिर
कायमगंज।
शिवरईमठ में रातभर चोर घरों व दुकानों में चोरी करते रहे। पड़ोसी शकील के घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है चोर आहट पर भाग गए। इसलिए शकील के घर चोरी नहीं हुई है। शकील के ही पड़ोसी शिवकुमार के घर पर चोरो ने चोरी का प्रयास किया। मुख्य गेट का ताला तोड़ा लेकिन अंदर के कमरे में सेंटर लांक होने की बजह से तोड़ नहीं पाए। इससे उसके घर चोरी नहीं हो सकी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct