kaimganj news शादी समारोह में आए युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास।

Picsart 23 05 31 07 53 01 161

Kaimganj news कायमगंज फर्रुखाबाद 31 मई 2023
शादी समारोह में अपनी बहन के घर आए युवक ने शराब के नशे में सल्फास खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

Picsart 23 05 31 07 54 20 745

युवक को गंभीर हालत में परिजनों द्वारा कायमगंज की सीएससी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक ने कई घंटे तक अस्पताल परिसर में हंगामा कांटा। बिना इलाज कराए ही युवक अस्पताल से भाग गया।
बताया गया है कि अशोक पुत्र रामेश्वरी उम्र 45 वर्ष निवासी उसावा जिला बदायूं अपनी बहन के घर कायमगंज के ग्राम पितौरा निवासी सोनू के घर में शादी समारोह में आया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया जिससे नाराज होकर युवक ने सल्फास शराब के नशे में खा ली ,जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उसे लेकर कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

अस्पताल पहुंचे युवक को जब चिकित्सक द्वारा दवा लगानी चाहि तो युवक ने कई घंटे तक अस्पताल में हंगामा काटा। इसी दौरान चिकित्सक ने उसे उसकी हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। इधर बिना दवा लगवाए युवक अस्पताल से भाग गया। अस्पताल गेट पर काफी देर तक परिजनों एवं युवक के बीच में हंगामा होता रहा ,इसी बीच किसी व्यक्ति ने उसकी जेब से सल्फास की डिब्बी निकाल ली। बारहाल हंगामे के बीच परिजन उसे लेकर घर चले गए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कंपिल में दुस्साहसिक वारदात: रास्ते में रोककर साइकिल सवार ग्रामीण को बेरहमी से पीटा, सिर फोड़कर लहूलुहान किया; हमलावर फरार

Farrukhabd news–सिवारा-कंपिल मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश/बदमाशों का तांडव, बीच सड़क पर लाठियां भांजकर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news गंगा का रौद्र रूप! चार मकान देखते ही देखते नदी में समाए, गांव में मचा हड़कंप

Shamshabad news –समैचीपुर चितार में तेज हुआ कटान, कई और घरों पर मंडरा रहा खतरा;[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news दहला शमसाबाद: 1 KM तक गूंजा बारूदी धमाका, 70 मीटर दूर जा गिरा लोहे का गेट; जिम्मेदार अफसरों के होंठ सिले

Farrukhabad news फर्रुखाबाद शमशाबा लाडमपुर दोयम इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बारूद का ऐसा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरदोई के ‘लाल’ नरेश अग्रवाल के 75वें जन्मदिन पर व्यापारियों का सेवा संकल्प: ईंट-भट्ठे पर जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र, केक काट मनाया ‘दान दिवस’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश की सियासत के कद्दावर चेहरे और ‘हरदोई के लाल’[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब का पानी सड़क पर, गांव की नालियां जाम; घसिया चिलौली के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

KAIMGANJ NEWS –कूड़ा-कचरे से बजबजा रहीं नालियां, बारिश में बढ़ जाती है मुसीबत—जलभराव और गंदगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आर-पार के मूड में आशा बहुएं: मानदेय में वृद्धि न होने पर कार्य बहिष्कार का ऐलान, 5 अक्टूबर को लखनऊ कूच की तैयारी!

KAIMGANJ NEWS  कायमगंज फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य महकमे की रीढ़ मानी जाने वाली आशा बहुओं और आशा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मोह-माया छोड़ो, प्रभु से नाता जोड़ो’: कायमगंज में भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

KAIMGANJ NEWS –नैमिषारण्य के कथा व्यास शिवानंद भाईश्री बोले—भागवत सिर्फ ग्रंथ नहीं, जिंदगी संवारने का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes