कायमगंज /फर्रुखाबाद 27 जून 2022
खूनी खेल की यह घटना कोतवाली कायमगंज के गांव रायपुर खास में घटित हुई है। जहां आज सवेरे एक ग्रामीण का गला रेता हुआ रक्त रंजित शव चक मार्ग पर पड़ा पाया गया । इसी गांव के निवासी 35 वर्षीय पप्पू उर्फ रामदास पुत्र रामस्वरूप जाटव की गला काटकर निर्मम हत्या रात में किसी समय कर दी गई । बताया गया है कि मृतक पप्पू शराब पीने का आदी था। बीते दिवस ही वह अपनी बहन मीना पत्नी तेज सिंह के घर कासगंज से लौटकर रायपुर था।
जांच पड़ताल करती फॉरेंसिक टीम मौके पर लगी भीड़
मृतक के चाचा दिनेश ने बताया है कि पप्पू उर्फ रामदास पिछले काफी समय से अपनी पत्नी नीतू एवं 5 वर्षीय पुत्र के साथ वही कासगंज में रहता था। ग्राम बहलोलपुर एवं रायपुर मार्ग पर स्थित कुंडा के पास चकरोड पर पप्पू का शव मिला। सुबह आज जब मृतक के चाचा दिनेश अपने खेत पर पानी लगाने जा रहे थे। तब उसने शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना उसने अपने परिजनों को दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई ।मौके पर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार मिश्रा एवं सीओ सोहराब आलम तथा मंडी चौकी प्रभारी मय फोर्स के पहुंचे। जहां उन्होंने शव तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। SOG प्रभारी भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ।जहां उन्होंने घटना की परिस्थिति को बारीकी से समझने का प्रयास किया । बताया गया है कि मृतक पप्पू उर्फ रामदास के हिस्से में लगभग 7 बीघा जमीन थी।उसने बहन मीना तथा परिवार के अन्य लोगों ने यह रहते हुए, बड़ी बहन मीरा निवासी बरेली के नाम कुछ जमीन का बैनामा कर दिया था । लगभग 4 वर्ष पूर्व मीरा के नाम यह बैनामा किया गया। दाखिल खारिज ना होने की वजह से 2 बीघा जमीन मृतक ने अपने दो भाइयों के नाम कर दी। इसी बात को लेकर मीरा ने अपने भाई प्रेमचंद्र धनीपाल तथा मृतक के विरुद्ध मुकदमा कर दिया। जिसमें यह लोग जेल भी गए। बताया गया है कि पिछले चार-पांच माह से मृतक अपनी पत्नी नीतू एवं अपने बच्चे के साथ कासगंज वाली बहन मीना के घर रह रहा था ।बीते दिवस ही यह वापस अकेला यहां गांव रायपुर आया था। जिसे शाम के समय खेतों की तरफ परिवार के ही लोगों ने जाते हुए देखा था। और सवेरे उसका रक्त रंजित गला कटा हुआ शव पड़ा मिला।
इनसेट:- घटना से चंद कदमों की दूरी पर ग्राम मंसूर नगर है। जहां पर कच्ची शराब का अवैध कारोबार बिना रोक-टोक चलता है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के लिए मृतक भी वहां गया था। मृतक का अपने भाइयों से भी जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है । इसी विवाद को लेकर कुछ ग्रामीण आशंका जताते हुए कह रहे थे ,कि कहीं जमीन के विवाद में ही भाइयों ने पप्पू की हत्या कर दी हो । इसी तरह की चर्चाएं वहां जमा भीड़ मे भी हो रही थी । उसके अनुसार लोग कह रहे थे कि पप्पू की हत्या जमीनी विवाद के कारण ही की गई होगी। हत्या किसने की और क्यों की इस बात का सही पता तो निष्पक्ष एवं गहन जांच के बाद ही चल सकेगा ।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct