जहरखुरानी के शिकार को उसके साथी ही दरवाजे पर छोड़ हुए गायब

Picsart 22 08 10 19 31 15 925

कायमगंज / फर्रुखाबाद 10 अगस्त 2022
कायमगंज नगर के मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी 38 वर्षीय रिंकू पुत्र अशोक स्वागत तंबाकू कंपनी दिल्ली में काम करते हैं । रिंकू अपने घर आने के लिए दिल्ली से रोडवेज बस में अपने साथी इसी मोहल्ले के निवासी मल्लू, कमलेश, कालिया आदि के साथ बैठ कर चले थे । जहर पीड़ित के भाई रवि ने बताया कि उसके भाई के साथ मल्लू आदि एक दर्जन से अधिक मोहल्ले के ही लोग जो उसी कंपनी में काम करते हैं। इन्हीं के साथ उसका भाई आ रहा था। जिसे आज सवेरे मल्लू कमलेश ब कालिया बेहोशी की हालत में घर के दरवाजे से 4 – 5 कदम की दूरी पर डालकर और घर पर आवाज देकर मौके से भाग गए। हम लोगों ने बाहर निकल कर देखा तो उसका भाई रिंकू बेहोश पड़ा था। जिसे लेकर तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां उसके भाई ने मल्लू कमलेश कालिया आदि साथियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं लोगों ने इस काम को अंजाम दिया है। यदि यह लोग दोषी नहीं थे तो घर के बाहर बेहोशी की हालत में मेरे भाई को फेंक कर भाग क्यों गए। यदि लाए थे तो सारी बात बताते और मेरे साथ इसे लेकर अस्पताल तक पहुंचाने में मदद करते ।इन लोगों ने ऐसा ना करके अपने अंदर छिपे भय और पाप को खुद ही सावित कर दिया है। यह काम इन्हीं का किया हुआ है । रवि के अनुसार उसके भाई के पास कुछ रुपए थे, तथा बैग में कपड़े आदि भरे थे। यह सब गायब हैं। केबल उसका मोबाइल फोन ही उसके पास बाकी बचा है ।अस्पताल लाए जाने के बाद रिंकू की हालत गंभीर होती देख ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया था।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes