KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
यू एन ओ की स्थापना मानवता को जन्नत नसीब कराने के लिए नहीं हुई, बल्कि इसकी स्थापना दुनियां को जहन्नुम ( विनाश ) से बचाने के लिए हुई थी ।स्थापना से लेकर अब तक कई बार इस संगठन का प्रयास सकारात्मक दिखाई दिया है , तो कई बार वैश्विक गतिरोधों के चलते चाह कर भी कुछ ज्यादा ना कर पानें की स्थिति में भी। यह विचार आज संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस अवसर पर आयोजित एक प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी में व्यक्त करते हुए प्रोफेसर रामबाबू मिश्रा ने कहा कि स्थापना से लेकर अब -तक ,जब -जब युद्ध के खतरे से मानवता के विनाश का खतरा बढ़ा तो कई बार संघ का सकारात्मक प्रयास भी दिखाई दिया है ।
शिक्षा और उन्माद के इस दौर में संयुक्त राष्ट्र संघ अपनी तमाम कमजोरियों के बावजूद विश्व शांति के लिए एकमात्र सर्वमान्य माध्यम है। अपनी निरंतर बढ़ती आर्थिकी और सैन्य शक्ति से चीन विश्व व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अमेरिका की अनिश्चयवादी राजनीति व रूस की युद्धप्रियता से यह खतरा और बढ़ जाता है। भारत की राष्ट्रनीति, कूटनीति व विदेशनीति की जटिल परीक्षा से गुज़र रही है।
राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस पर आयोजित गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए प्रो० रामबाबू मिश्र रत्नेश ने फिर एक बार कहा कि यू० एन० ओ० की स्थापना मानवता को जन्नत नसीब कराने के लिए नहीं बल्कि दुनिया को जहन्नुम से बचाने के लिए हुई थी। उन्होंने बताया कि लीग ऑफ नेशन्स की नाकामी के बाद विश्व शांति के लिए यू० एन० ओ० की स्थापना की गई थी।लेकिन यह विश्व संस्था न तो आज तक कोई युद्ध रोक पाई और न विश्व शांति के लिए कोई योगदान कर पाई है।इसकी असफलता के पीछे अमेरिका पर वित्तीय निर्भरता और पांच राष्ट्रों के पास वीटो पावर का होना भी है जिसे वे निजी स्वार्थ के लिए प्रयोग भी करते हैं।पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर और आचार्य शिवकांत शुक्ला,शिक्षक अनुपम मिश्रा ने कहा कि यू० एन० ओ०विश्व शांति का अलंबरदार ही नहीं मानवाधिकारों का सक्षम पहरेदार भी नहीं है। किन्तु अनेक मोर्चों पर असफल रहने के बाद भी आण्विक हथियारों के महाविनाशकारी ज्वालामुखियों पर खड़ी दुनियां को बचाने का यही एकमात्र सर्वस्वीकृत माध्यम है।
गोष्ठी में जे०पी० दुबे, वी० एस० तिवारी,शिव कुमार दुबे, पवन बाथम,डॉ सुनीत सिद्धार्थ आदि ने यू एन ओ की स्थापना उसकी महत्ता आवश्यकता एवं प्रयासों व स्वीकार्यता, व्यवस्थाओं तथा विवशताओं आदि वैश्विक विन्दुओं पर विस्तार से चर्चा कर विचार व्यक्त किए ।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun