KAIMGANJ NEWS बिजली चेकिंग करने गई टीम ने ग्रामीणों पर सरकारी काम में बाधा डाल – विवाद का आरोप लगा – कार्यवाही हेतु दी तहरीर

Picsart 23 06 30 18 58 14 053

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
मामला थाना क्षेत्र कंपिल के गांव नगला बादाम का बताया जा रहा है । जहां
बिजली निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अवर अभियन्ता रावेंद्र प्रताप सिंह, टीजीटू सुधीर कुमार, संविदा कर्मी लाइनमैन सौरभ, 33 केवी उपकेंद्र सिवारा से संबंधित विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी विद्युत सेक्टर के गांव बादामनगला निवासी बिजली उपभोक्ता राकेश के यहां चेकिंग की गई। जहां टीम को बिजली संयोजन से सीधे एलटी लाइन से केविल जोड़कर खेत में तीन हार्स पावर की मोटर अवैध रूप संचालित कर बिजली चोरी करते पाई गई। इस पर टीम ने अवैध कटिया को हटाया। जेई का कहना है विपरीत हालात होने के कारण अवैध सामग्री को जब्त नहीं किया जा सका। लेकिन मौके पर वीडियोग्राफी की गई। इस संबंध में जेई ने बताया उन्होंने फतेहगढ स्थित थाना एपीटी में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध केश दर्ज कराया है।
इनसेट : –
इसी प्रकरण में लाइमैन ने भी थाना कंपिल में दी तहरीर
कंपिल / कायमगंज
इसी प्रकरण में थाना कंपिल क्षेत्र के गांव सिवारा खास निवासी संविदा लाइनमैन सौरभ ने कंपिल थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि वह बादाम नगला में बिजली निगम के जेई के साथ चेकिंग अभियान में शामिल था। उसी समय इसी गांव के ग्रामीण के यहां बिजली चोरी पकड़े जाने पर आरोपी ने करीब आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी, डंडो से मारपीट की। उसका कहना है कि घटना का वीडियो बनाया गया है जो पुलिस को सौंप दिया। एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है । रिपोर्ट दर्ज की जायेगी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes