ननिहाल आए उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति का परिजनों ने किया भव्य स्वागत

Picsart 23 04 09 17 32 23 412
kaimganj news–

ननिहाल में हो रही श्रीमद् भागवत कथा को श्रवण कर अपने नाना- नानी तथा मामा आदि के आवास पर जाकर आत्मीयता से मिले

– अपनी पुरानी यादें एक बार फिर स्मरण कर न्यायमूर्ति का परिवार हुआ भावुक
कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 अप्रैल 2023
बहुत ही आत्मीयता से लवरेज गौरवपूर्ण क्षण था। जब लंबे अरसे के बाद राजस्थान प्रांत के जयपुर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आशुतोष मिश्रा अपनी जनपद न्यायाधीश पत्नी अनीता देवी मिश्रा एवं अपने भाई अपर जिला जज आशीष मिश्रा जनपद बगहा प्रांत बिहार मैं न्यायमूर्ति पद पर आसीन ।

Picsart 23 04 09 17 35 46 175

यह सभी विशेष संभ्रांत श्रेणी के लोग आज उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति की ननिहाल ग्राम रुटौल कायमगंज फर्रुखाबाद में पधारे। यहां आने पर उन्होंने बताया कि वे निजी यात्रा पर अपनी ननिहाल में अपने संबंधियों से मिलने आए हैं। साथ ही यहां आए हो रहे श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक आयोजन में हो रही प्रभु चर्चा की कथा का श्रवण भी करेंगे। यहां पहुंचते ही न्यायमूर्ति आशुतोष मिश्रा एवं उनकी पत्नी अनीता देवी मिश्रा जनपद न्यायाधीश तथा अपर जिला जज आशीष मिश्रा का उनके संबंधित, रिश्तेदारों में ,मामा एवं मेरे भाई तथा भतीजे लगने बाले परिजन वेद प्रकाश मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, उमाकांत मिश्रा, संजय मिश्रा, बृजकिशोर मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, इंजीनियर सिंचाई विभाग आशीष मिश्रा, प्रभा मिश्रा, सुशीला मिश्रा, बृजेश मिश्रा, रसना मिश्रा, अभिनव मिश्रा, अंकित मिश्रा एवं अरविंद कुमार दुबे, अमरदीप दीक्षित, हरशरण चतुर्वेदी, प्रदीप यादव, प्रभात दुबे, रविंद्र कुमार मिश्रा, रजनीश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, सोनू मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में एकत्र हुए ग्रामीणों ने हर्ष पूर्वक उत्साहित होकर अपने मध्य उपस्थित हुए सम्मानित न्यायमूर्ति जनों का फूल मालाएं पहनाकर सनातन रीति के अनुसार तिलक लगाते हुए भव्य स्वागत किया।

Picsart 23 04 09 17 34 04 590

अपनों से मिलकर न्यायमूर्ति काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। इसके तुरंत बाद वे नाना नानी के समय उन्हीं के द्वारा निर्मित बैठक देखने पहुंचे। इसी से समीप बने पुराने आवास को भी देखा। बड़ी आत्मीयता से अपने संबंधियों से मिलकर उन्होंने पुरानी यादें एक बार फिर स्मरण करते हुए अपने बचपन के बहुत से संस्मरण सुनाए ।जिन्हें सुनकर ऐसा लगा मानो आज भी इतने बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी न्यायमूर्ति के पास अभिमान नाम की कोई चीज फटकी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अपने बचपन में मां के साथ अपने ननिहाल आया करते थे। तो इन्हीं गलियों में इसी चौपाल पर और इन्हीं घरों में अपने हमजोलियों के साथ खेला करते थे। बोले क्या दिन थे, वो जब कोई जिम्मेदारी ही नहीं थी। वास्तव में बहुत अच्छा लगता था। आज उसी स्थान पर आकर मुझे फिर एक बार अपना बचपन याद आ रहा है। इतना कहकर वे उस धार्मिक स्थल की ओर सपरिवार चल पड़े। जहां अपने बचपन में अपनी माता श्री, स्वर्गीय मालती देवी मिश्रा जी के साथ पूजा करते थे। बता दें कि यह स्थल रुटौल ग्राम में उनके ममेरे भाइयों के आवास के सामने सड़क के किनारे स्थित है। इस धार्मिक स्थल पर एक बहुत बड़ा पुराना विशालकाय पीपल वृक्ष ब्रह्मदेव नाम से आज भी यहां है ।अब यह जगह एक भव्य मंदिर के रूप में परिवर्तित हो चुकी है। लेकिन पीपल का वृक्ष वैसे का वैसा ही अपना अस्तित्व बनाए हुए मौजूद है । यहां पहुंच कर न्यायमूर्ति तथा उनकी पत्नी एवं न्यायाधीश उनके भाई सभी ने पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद वे सरस कथा वाचन के लिए कथा पंडाल में पहुंचे। जहां उन्होंने अपने बैठने के लिए की गई विशेष व्यवस्था को हटवा कर, आम श्रोताओं की तरह उन्हीं के बीच में बैठकर सरस कथा श्रवण किया। इस संबंध में पूछे जाने पर पहले तो मना किया। किंतु अधिक अनुरोध करने पर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री मिश्रा जी ने बड़े सहज भाव से कहा कि प्रभु के दरबार में सभी समान होते हैं। ईश्वर की सभी संताने हैं। इसलिए इस भक्तिमय वातावरण में समता के साथ ही अपनों के साथ ईश्वर की कथा श्रवण करने का आनंद ही कुछ और होता है। यहां वे अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद भी आज प्रातः 9:00 बजे पहुंचे थे और सभी से मिलकर उनका हाल-चाल पूछ कर प्रसाद तथा जलपान ग्रहण करने के उपरांत फिर आने का वादा कर, 2 घंटे के बाद लगभग 11:00बजे अपने गंतव्य की ओर सपरिवार रवाना हो गए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes