Kaimganj news –उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद थे, गांधी गांधी युग के बहुमूल्य रत्न रूपी साहित्यकार___

d4d326bd630aa271b3c65334a421c0554725d355db4d7b7a27fd27cf38d91c7a.0

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 31 जुलाई साहित्यिक संस्था साधना निकुंज एवं अनुगूंज के संयुक्त तत्वावधान में मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने कथा साहित्य में उनके योगदान पर चर्चा की। प्रोफे. रामबाबू मिश्र ‘रत्नेश’ ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने अपने कथा साहित्य में मूक वंचित समाज की आवाज उठाई । समाज की सोयी चेतना को झकझोरा और संवेदनाओं को जगाया। उनकी भाषा में उर्दू की मिठास और हिंदी की रवानगी है। उनकी तुलना विश्व विख्यात कथाकार मैक्सिम गोर्की से की जाती है। वे गांधी युग के बहुमूल्य रत्न थे। गीतकार पवन बाथम ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद के कथा साहित्य पर साम्यवाद की झलक तो दिखती है। लेकिन वे असल में मानवतावादी साहित्यकार थे। उन्होंने नग्न यथार्थ एवं कोरे आदर्श को नहीं माना वल्कि यथार्थ और आदर्श का समन्वय किया ।गबन और गोदान उनकी अमर कृतियां हैं। प्रधानाचार्य शिव कांत शुक्ला ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद विश्व के सर्वश्रेष्ठ कथाकारों में शुमार किए जाते हैं। वी .एस. तिवारी,अनुपम अनुग्रह ,जेपी दुबे ,मनीष गौड़ आदि ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने अपने कथा साहित्य में प्रश्न उठाए, उनके उत्तर नहीं दिए। जो समस्याएं प्रस्तुत कीं, उनके निदान नहीं सुझाए। शायद उन्होंने ऐसा इसलिए किया होगा। क्योंकि प्रस्तुत समस्याओं का समाधान करना मानव समाज का ही दायित्व होता है । इसलिए उन्होंने प्रस्तुत प्रश्नों के उत्तर मानव समाज पर ही छोड़ रखे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes