KAIMGANJ NEWS आवास की कुंडी खटखटाने वाले संदिग्ध की हरकत भरी चहलकदमी – सीसीटीबी कैमरे में हुई कैद, पुलिस जांच में युवक निकला अर्द्ध विक्षिप्त

Picsart 25 12 30 20 25 11 093

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
नगर के मोहल्ला लोकमन में देर रात एक संदिग्ध युवक की एक घर के बाहर चहलकदमी से हड़कंप मच गया। युवक ने काफी देर तक घर का दरवाजा खटखटा कर खुलवाने का प्रयास किया, जिससे परिजनों में दहशत फैल गई। हालांकि, पुलिस जांच में युवक की शिनाख्त एक मानसिक विक्षिप्त के रूप में हुई है।
मोहल्ला लोकमन निवासी दानिश सिद्दीकी के घर के बाहर बीती रात करीब 2:58 बजे एक अज्ञात युवक आ धमका। दानिश की मां के अनुसार, युवक करीब 10 मिनट तक मुख्य द्वार पर खड़ा रहा और लगातार गेट बजाकर उसे खुलवाने की कोशिश करता रहा। आहट पाकर जब परिजन जागे, तो युवक वहां से भाग निकला। परिजनों ने आशंका जताई कि वह चोरी के इरादे से आया था।
घटना के बाद जब दानिश ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें एक युवक दिखाई दिया। युवक लाल और सफेद रंग का ट्रैकसूट और सफेद स्पोर्ट्स शूज पहने हुए था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी और सीसीटीवी चेक किए।
कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर युवक की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो भटकते हुए मोहल्ले में पहुंच गया था। उससे पूछताछ की गई है। वह ट्रांसपोर्ट पर घूमता मिला। भूखा होने पर उसे खाना खिलाया गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes