KAIMGANJ NEWS नहीं लगा लापता किशोरी मोना का पता , मामा ने उन्हीं आरोपियों से भांजे के जीवन को भी खतरा बता की राज्य महिला आयोग से घटना का खुलाशा कराने की फरियाद

Picsart 25 03 10 08 17 21 340

KAIMGANJ NEWS – राज्य महिला आयोग सदस्य को प्रार्थना पत्र सौंप लगाया पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज नगर के मोहल्ला नुनहाई से लगभग 17 दिन पूर्व खतरे की आशंका युक्त रहस्यमयी ढंग से किशोरी मोना का लापता होना आजतक एक अनबूझ पहेली ही बना हुआ है । मोना के मामा बिजेन्द्र उर्फ विक्रम तोमर निवासी गांव फतेहपुर अमरोली थाना अलीगंज जनपद एटा ने फर्रुखाबाद जिले में महिलाओं की समस्याओं को समझने एवं निराकरण हेतु आई राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी को एक पत्र सौंपा ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

जिसमें उन्होंने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा है कि उसकी भांजी किशोरी मोना के गायव होने की जानकारी मिलने पर वह मोहल्ला नुनहाई आया । तो मकान में ताला लगाकर मोना के परिवार वाले फरार हो चुके थे । मामले की सूचना पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु तहरीर दी थी । इस के बाद काफी हिला हवाली के बाद 10 मार्च को रिपोर्ट दर्ज हो पाई । किन्तु आज तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया इतना ही नहीं पुलिस उसकी भांजी का यह तक पता नहीं लगा पाई कि मोना जिन्दा या मुर्दा किस हाल में और कहां है। यह स्थिति कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर संदेह पैदा कर रही है ।
इनसैट :-
लापता किशोरी मोना के मामा ने अपने भांजे की जान को भी आरोपियों से खतरे की जताई आशंका
कायमगंज : –
मोना के मामा विनोद ने राज्य महिला आयोग सदस्य को दिए प्रार्थना पत्र में अपने भांजे छोटू पुत्र सन्जू के साथ भी अनहोनी घटना घटित होने की आशंका व्यक्त कर कहा है कि फरार चल रहे आरोपी विजेन्द्र सिंह पुत्र रतभानसिंह – संजू – विजय पुत्रगण विजेन्द्रसिंह – शिवानी पत्नी विजय – शिवकुमार सिंह – आदि अपने साथ मेरे भांजे छोटू को भी ले गए है । भांजा इन्हीं लोगों के साथ उन्हीं के चंगुल में है । इसलिए उसे आशंका है कि यह शातिर लोग उसकी बहिन तथा भांजी मोना की तरह ही कहीं भांजे छोटू को भी ठिकाने लगाकर उसकी भी हत्या कर सकते हैं । लापता किशोरी के पीडित मामा ने राज्य महिला आयोग सदस्य से पुलिस की कार्यशैली पर संदेह व्यक्त करते हुए घटना का शीघ्र खुलाशा कराने एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर दंडात्मक कार्यवाही कराने की गुहार लगाई है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes