KAIMGANJ NEWS मामला मरघट वाले जमीन के टुकडे का :- शमशान वाली जगह पर कब्जा के बाद हो रहे निर्माण कार्य से ग्रामीण आहत – सामूहिक रूप से फिर किया विरोध

Picsart 25 03 08 12 03 44 053

KAIMGANJ NEWS – वहां पहुंची पुलिस के सामने मचा बवाल उग्र हुए ग्रामीण – किन्तु पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज – अचरा मार्ग स्थित सत्तारनगर गांव के पास 29 डिसमिल मरघट वाले जमीन के भाग को लेकर आहत ग्रामीणों का विरोध जारी है । शुक्रवार को भी जमकर बवाल हुआ। कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाए जाने की बात पुलिस तथा प्रशासन स्पष्ट रूप से बता रहा है । किन्तु प्रकरण भावनाओं से जुड़ा बताकर
ग्रामीण विरोध पर अड़े रहे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चे काफी संख्या में लाठी-डंडे हाथों में लेकर मरघट वाले स्थान पर पहुंच गए ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

जिससे स्थिति फिर एक बार तनावपूर्ण हो गई। इस मामले में 4 मार्च को प्रशासन ने बरझाला गांव के मूल निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष दिवाकर को पुलिस की मौजूदगी में कब्जा दिलाया था। नींव खुदाई के दौरान ही ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए इसे शमशान भूमि बताया था। प्रशासन ने विरोध शांत कराते हुए काम शुरू कराया, लेकिन अगले ही दिन 5 मार्च को नींव वाली जगह से एक शिशु के मृत शरीर के अवशेष मिलने से मामला तूल पकड़ गया था। इनायतनगर, झब्बूपुर, लटूरनगर, पितौरा, सुभानपुर और सत्तारनगर के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और जमीन को शमशान बताते हुए कब्जे का विरोध करने लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिशु अवशेष को पास में ही दूसरी जगह दफन कराकर दो दिन के लिए काम रुकवा दिया। शुक्रवार को संतोष दिवाकर राजमिस्त्री और मजदूरों को लेकर निर्माण कार्य कराने पहुंचे । तो पडोस के लगभगआधा दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों पुरुष – महिलाएँ यहां तक कि बच्चे लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। जिन्हें देख मजदूर और कब्जा करने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री दिवाकर मौके से भाग खड़े हुए। मामले की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, इंस्पेक्टर लाइन आर्डर राजेश सिंह और मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे । उच्चाधिकारियों को भी सूचना दी। इसी बीच महिलाओं ने वहां पड़ी ईंटें तोड़कर निहास में भरनी शुरू कर दी और निर्माण सामग्री इधर-उधर फैला दी। तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर और सीओ संजय वर्मा ने मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश कर रहे थे । किन्तु जब एक महिला को पुलिस हिरासत जैसी स्थिति में ले जाने का प्रयास करने लगी, तो भीड़ में आक्रोश फैल गया । यह देख पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा।
पुलिस के जाने के बाद भीड़ ने फिर से भूखंड पर जाकर वहां निर्माण हेतु लाया गया कच्चा माल तथा खुदी पड़ी मिट्टी . निहास में उडेल कर उसी में भर दी । प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण कोर्ट के आदेश के बावजूद विरोध कर रहे हैं । ऐशा करना न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आता है। अतः मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes