KAIMGANJ NEWS सफेद कपड़े में लपेटकर रात के अंधेरे में बाइक से कोई भारी चीज ले जाते दिखाई दे रहे दो युवकों का वीडियो वायरल होने से फैली सनसनी

Picsart 25 03 08 04 52 25 622

KAIMGANJ NEWS – चर्चा के अनुसार लपेट कर वाइक से ले जा रही वस्तु किशोरी का शव तो नहीं ?जैसी संभावना भी व्यक्त की जा रही है
कायमगंज / फर्रुखाबाद
ता० 1 मार्च को काफी देर रात के समय एक वाइक तेजी से दौड़ती हुई जाती दिखाई दे रही थी । जिस पर कोई दो युवक सफेद चादर नुमा कपड़े में लपेटकर भारी सी बस्तु ले जाते वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे हैं ।

Picsart 25 03 08 04 50 45 377

वायरल एक वीडियो में पहले पीछे बैठा युवक चादर में लिपटी किसी भारी चीज को लेकर जाता दिखाई दे रहा है । वहीं दूसरे वीडियो में दोनों युवक सामने से दिखाई दे रहे हैं। हड़बड़ी जैसी स्थिति में वाइक की बहुत तेज गति साथ ही सफेद कपड़े में लिपटी वस्तु दिखाई देने से संदेह उत्पन्न हो गया । सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों के बीच चर्चा होने लगी । कि आखिर इतनी रात को युवक बाइक पर क्या ले जा रहे थे? मामला तब और संदेह के साथ गंभीर हो गया । जब सबेरे वायरल वीडियो को नगर के मोहल्ला नुनहाई का बताया गया । कुछ ही देर में काफी संख्या में मोहल्ले की महिलाएं संदिग्ध हालात वाले परिवार के घर के सामने जमा हो गई । पुलिस को सूचना दी गई। महिलाओं का आरोप है कि वीडियो में जो चीज कपडे में लिपटी हुई दिखाई दे रही है, वह वास्तव में एक किशोरी की लाश हो सकती है । जिसकी हत्या करके लाश को कहीं गायव करने के लिए युवक वाइक से ले जा रहे थे । सूचना पाकर पुलिस उस घर के पास पहुंची और मामले का पता लगाने का प्रयास करने लगी ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050
इनसेट : –
घटना में तब आया नया मोड़ जब
परिजनों तथा स्थानीय मोहल्लेवासियों ने लगाया गंभीर आरोप
कायमगंज : –
वायरल संदिग्ध चर्चित वीडियो के बाद
इस घटना से जुड़े एक और चौंकाने वाले मामले का खुलासा तब हुआ जब जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के फतेहपुर निवासी विनोद तोमर, जो किशोरी मोना के मामा हैं ।, उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। उनका आरोप है कि उनकी बहन आरती की पहले ही हत्या हो चुकी थी, और अब उनकी भांजी मोना की हत्या कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोना के पिता, बाबा, चाचा और चाची ने मिलकर उसकी हत्या की और फिर घर से फरार हो गए। मोहल्ले के सभासद आफताब शकील समेत डेढ़ दर्जन से अधिक मोहल्लेवासियों ने भी पुलिस से शिकायत कर मामले की जांच करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 मार्च को आरोपियों ने यह कारनामा किया। 2मार्च को सबेरे सीसीटीवी में संदिग्ध रूप से बाइक पर सफेद कपड़े में लपेटकर कोई शव जैसी चीज ले जाते हुए दिखाई दिए।
इनसेट : –
मोहल्ले में आक्रोश युक्त दहशत का माहौल, लड़की मोना को तलाश कर सामने ला , स्थिति स्पष्ट करने की मांग
कायमगंज : –
स्थानीय मोहल्लावासियो का कहना है कि इससे पहले भी आरोपियों के घर में दो संदिग्ध रूप से मौतों से जुडी घटनाएँ हो चुकी हैं । जिससे पूरे इलाके में भय व्याप्त है । मोहल्लेवासियों का प्रश्नवाचक लहजे में कहना है कि आखिर किशोरी मोना है कहां? उसे सभी के सामने लाने की मांग जोर पकड़ रही है । लोग इस मामले की गंभीरता को लेकर त्वरित एवं निष्पक्ष जांच करने की बात कह रहे हैं । फिलहाल पुलिस इस प्रकरण की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes